फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fury among accountants due to non-arrest of accused

Pilibhit News: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से लेखपालों में रोष

Sun, 18 Jun 2023 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fury among accountants due to non-arrest of accused
पूरनपुर में सीओ, एसडीएम को ज्ञापन देते लेखपाल। संवाद
एसडीएम, सीओ को सौंपा ज्ञापन, धाराएं भी बढ़वाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। लेखपाल सुनील को धमकाने, रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में शनिवार को लेखपालों ने एसडीएम और सीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ प्रधान के पति से तमंचा बरामद होने की धाराएं बढ़वाने की मांग भी की गई।
घटना 30 मई को गांव धर्मापुर की है। लेखपाल सुनील गांव में कुर्क जमीन की जांच को गए थे। आरोप है कि मौके पर पहुंचने पर प्रधान के पति अर्जुन ने गाली-गलौज कर धक्का देकर लेखपाल को गिरा दिया और जान से मारने की धमकी दी। बाद में उसके कमरे पर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की तहरीर लेखपाल की ओर से पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

दो जून को लेखपालों ने रिपोर्ट दर्ज न करने पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया था। लेखपालों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने प्रधान के पति अर्जुन, उसके साथी मनोज और दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में शनिवार को लेखपालों ने एसपी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश शुक्ला और सीओ सुनील दत्त को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में लेखपालों ने आरोपियों की गिरफ्तारी कराने, रिपोर्ट में धाराएं बढ़वाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में लेखपाल संघ के जिला मंत्री योगेंद्र कुमार, तहसील अध्यक्ष विकास सिंह मौर्य, मंत्री सतेंद्र कुमार आदि थे। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि जिन धाराओं में रिपोर्ट है उनमें सीधे गिरफ्तारी नहीं की जा सकती है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed