{"_id":"687fc6871c0cab6b960ac1cc","slug":"fstp-will-be-built-in-two-tehsils-of-the-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-140206-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जिले की दो तहसीलों में बनेंगे एफएसटीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जिले की दो तहसीलों में बनेंगे एफएसटीपी
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले की दो तहसीलों में फीकल स्लज मैनेजमेंट इकाई (एफएसटीपी) लगेगी। शासन से आए आदेश के बाद बीसलपुर और पूरनपुर तहसील क्षेत्र में जगह चिह्नित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
शौचालय के सीवर टैंक की सफाई के दौरान सारा अपशिष्ट एक मशीन में भर लिया जाता है। इसके बाद मशीन से निकला अपशिष्ट जहां-तहां कूड़े में डाल दिया जाता है, जिससे दुर्गंध फैलती है। अब इस अपशिष्ट को यहां-वहां न फेंककर पहले फिल्टर किया जाएगा। एफएसटीपी से अपशिष्ट से साॅलिड वेस्ट व लिक्विड अलग किया जाएगा। साॅलिड वेस्ट का प्रयोग खाद के रूप में किया जाएगा। एफएसटीपी लगाने के लिए शासन से आदेश जारी हो गया है। जल्द ही बीसलपुर और पूरनपुर तहसील में भूमि का चयन कर निर्माणकार्य शुरू करा दिया जाएगा।
एफएसटीपी निर्माण के यह रहेंगे मानक
एफएसटीपी का निर्माण एक एकड़ भूमि पर कराया जाएगा। मानकों के मुताबिक, चिह्नित जगह उस स्थान पर हो, जहां आसानी से वाहन पहुंच सकें और आबादी से उसकी दूरी करीब 250-500 मीटर हो। रिहायशी क्षेत्र से पर्याप्त दूरी हो, ताकि दुर्गंध, शोर या संक्रमण की समस्या न हो। जल निकासी का भी उचित प्रबंध हो। बिजली, पानी व अन्य संसाधन प्लांट के पास हों, जिससे वहां काम आसानी से कराया जा सके।
विज्ञापन
जिले की पूरनपुर और बीसलपुर में एफएसटीपी प्रस्तावित हैं। इसके लिए जगह चिह्नित की जा रही है। जगह चिह्नित होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। - रोहित भारती, डीपीआरओ