{"_id":"661d24e8bfc9d34bd3070ff0","slug":"fruit-and-vegetable-work-closed-in-the-market-grain-business-will-also-remain-closed-from-today-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-114826-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मंडी में फल और सब्जी का काम बंद, आज से अनाज कारोबार भी रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मंडी में फल और सब्जी का काम बंद, आज से अनाज कारोबार भी रहेगा बंद
विज्ञापन
चुनाव को लेकर मंडी में खड़े कराए जा रहे हैं अधिगृहीत वाहन, रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया मंडी समिति से की जाएगी। पोलिंग पार्टियों के लिए वाहनों की रवानगी भी यहीं से होगी। इसको लेकर सोमवार की दोपहर में मंडी में फल और सब्जी के कारोबार को बंद कर दिया गया। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के चलते मंगलवार से खाद्यान्न कारोबार भी बंद रहेगा।
लोकसभा चुनाव की तैयारी अब अंतिम दौर में है। प्रशिक्षण के बाद सभी कार्य मंडी से होंगे। इसी क्रम में सचिव अशोक कुमार की ओर से मंडी के व्यापारियों को सूचना भेजी गई है। इसमें कहा गया है कि चुनाव को लेकर सोमवार से वाहनों को यहीं पर एकत्र किया जा रहा है। इसके चलते जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह के निर्देश पर सोमवार की दोपहर से 19 अप्रैल की मध्य रात्रि तक फल एवं सब्जी कारोबार को बंद रखा जाए।
इसके साथ ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी के चलते मंगलवार से 19 अप्रैल की रात तक खाद्यान्न का कारोबार बंद करने के लिए कहा गया है।