फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   From the city to the countryside resembled Splash of green Teej

शहर से देहात तक मची हरियाली तीज की धूम

Mon, 17 Aug 2015 11:21 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Mon, 17 Aug 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
From the city to the countryside resembled Splash of green Teej

जिले भर में हरियाली तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया। कई समाजसेवी संगठनों व स्कूल कॉलेजों में रंगारंग कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं हुईं। वहीं ग्रामीण अंचलों में भी तीज पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने झूलों का भी आनंद लिया।

विज्ञापन

पर्व के चलते सोमवार सुबह से ही घरों में परंपरा के मुताबिक हरियाली तीज मनाई गई। महिलाओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर निर्जला व्रत रखा। वहीं घरों में पकवान बनाए और सावन के गीत गाए। सुहागिनों को तीज की शुभकामनाएं दी। इस दौरान महिलाओं ने झूलों का भी आनंद लिया। इधर अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के तत्वावधान में लाला लाजपतराय मेमोरियल हॉल में तीज के उपलक्ष्य में बाल नृत्य कार्यक्रम व मेहंदी प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मनमोहन सक्सेना ने भगवान चित्रगुप्त महाराज के चित्र पर माल्यार्पण व आरती कर किया। बाल नृृत्य में स्नेहा, संभव, चित्रांशी, हर्ष, हर्षिका, नैंसी, सक्षम, विदुषी, मुस्कान, उन्नति, इना, ईशा समेत करीब 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वहीं जूनियर व सीनियर वर्ग की मेंहदी प्रतियोगिता हुई। जिसमें स्तुति, साक्षी, निष्ठा, उन्नति, तनिष्क, यशी, एश्वर्या, प्राची, हिमात्री, यशिका, मिनी समेत करीब 24 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में शामिल कंचन सक्सेना, पूनम सक्सेना व नेहा ने परिणाम की घोषणा की। सीनियर वर्ग में निमात्री, यशिका सक्सेना, अवंतिका, जूनियर वर्ग में साक्षी सक्सेना, प्राची सक्सेना, निष्ठा सक्सेना ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन पर सभी बाल नृत्य प्रतिभागियों व मेहंदी प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक अरुण सक्सेना, बरेली महासभा के अध्यक्ष राकेश सक्सेना, संरक्षक एनएम सक्सेना, करुणाशंकर सक्सेना, शशिभूषण, रिंकेश सक्सेना, जिलाध्यक्ष संजय सक्सेना, महामंत्री रामजीनाथ सक्ेसना, विनय सक्सेना, नीरजराज सक्सेना, मनोज सक्सेना सप्पू, साकेत सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूरनपुर। सावन तीज पर महिलाओं ने मेहंदी लगाकर पर्व का आनंद लिया। घरों में पकवान बने। जेसीज रिवर्डेल हायर सेकंड्री स्कूल में झूला सजाओ, रंगोली और मेंहदी प्रतियोगिता हुई। झूला सजाओ प्रतियोगिता में अलीशा, अंशिका, अंजू, अश्फिया ने पहला, प्रिया, खुशबू, किरन रोशन ने दूसरा व अंजली, पल्लवी, वैष्णवी, निदा, मुस्कान ने तीसरा स्थान पाया। रंगोली प्रतियोगिता में मानसी, मंतशा प्रथम, शालू, आसिया द्वितीय, मुहर्रफ, सिमरन, दीक्षा, गुरकीरत तृतीय स्थान पर रही। मेंहदी प्रतियोगिता में शहरीन पहले, उम्मेहनी दूसरे व सना तीसरे स्थान पर रही। संचालन वंदना अग्रवाल व हेमलता तिवारी ने किया। प्रधानाचार्या अंजू मिश्रा ने तीज के महत्व पर प्रकाश डाला। राज रेजीडेंसल स्कूल में मेंहदी प्रतियोगिता में पायल यादव ने पहला, उपासना ने दूसरा व अनमोल कौर ने तीसरा स्थान पाया। एमडी राज गुप्ता, प्रधानाचार्य राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मेें मेहंदी प्रतियोगिता में कई छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य कौशल आर्य ने तीज के महत्व पर प्रकाश डाला।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में हरियाली तीज पर्व मनाया गया। महिलाओं ने हाथों में मेहंदी सजाई और झूले का लुत्फ लिया। पर्व के सिलसिले में साड़ियों और चूड़ियों की दुकानों पर काफी भीड़ रही। बारह पत्थर रोड के होली चौराहे पर तीज मेला भी लगा। जहां महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।

बिलसंडा। हरियाली पर्व पर नगर के मोहल्ला हाथीखाना में मेले का लगा। जिसमें खासी भीड़ रही। महिलाओं ने झूले का भी आनंद लिया और घरों में पकवान भी बनाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed