फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Free rashan for poor persons

पहले पखवाड़े की मुफ्त राशन व्यवस्था बंद

Sat, 11 Jul 2020 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Free rashan for poor persons
पीलीभीत। लॉकडाउन के दौरान सरकारी गल्ले की दुकान से माह के पहले पखवाड़े में मिलने वाला मुफ्त राशन अब पूर्व निर्धारित दामों पर मिलेगा। प्रदेश सरकार ने यह व्यवस्था बंद कर दी है। नि:शुल्क राशन अब 21 से 30 तरीख तक वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में 3,78,000 राशन कार्ड धारक हैं। इसमें 3,41,342 पात्र गृहिस्थी और 36658 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। अब तक 3544 प्रवासियों के भी अस्थाई राशन कार्ड बनाए गए हैं। लॉक डाउन के दौरान महीने की एक से 12 तारीख तक अंत्योदय, पात्र गृहस्थी, मनरेगा आदि कार्ड धारकों को 35 किलो (20 किलो गेहूं, 15 किलो चावल) नि:शुल्क राशन दिया जाता था। अब यह व्यवस्था बंद कर दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि प्रत्येक माह की पांच से 14 तारीख तक सभी कार्ड धारकों को तीन रुपये प्रति किलो चावल और दो रुपये प्रति किलो की दर के मूल्य पर गेहूं वितरित करेगी। महीने की 21 से 30 तारीख तक कार्ड धारकों को तीन किलो गेहूं, दो किलो चावल और एक किलो चना दिया जाएगा, जो नि:शुल्क होगा। यह व्यवस्था नवंबर तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed