फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fraudsters removed the temporary structures before inspection

Pilibhit News: जालसाजों ने निरीक्षण से पहले ही हटा दिए अस्थायी ढांचे

Wed, 25 Sep 2024 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters removed the temporary structures before inspection
बीसलपुर। बरेली-सितारगंज हाईवे के बाद अब बीसलपुर-शाहजहांपुर हाईवे में घपलेबाजी के मामले की जांच शुरू हो गई है। मामले को लेकर जब जांच समिति गठित हाेने की भनक जालसाजों को लगी तो उन्होंने ढांचे हटाने शुरू कर दिए। यही वजह रही कि कई गाटा संख्या पर जांच समिति को निरीक्षण के दौरान ढांचे नहीं मिले।
विज्ञापन



बीसलपुर-शाहजहांपुर हाईवे में घपलेबाजी सामने आने के बाद डीएम ने जांच समिति गठित की थी। जांच समिति के सदस्य एसडीएम नागेंद्र पांडेय के अलावा एनएच के सहायक अभियंता ने कई गांवों में स्थलीय निरीक्षण किया, लेकिन उन्हें ढांचें नहीं मिले। जालसाजों ने जमीन से इस तरह से ढांचों को हटवाया कि निरीक्षण करने गई टीम को कोई सुराग तक नहीं मिल सका।
विज्ञापन

नाम न छापने की शर्त पर एक ग्रामीण ने बताया कि धारा 3ए लागू होने के बाद से ही जमीनों की खरीद फरोख्त को लेकर रुद्रपुर, बरेली, मेरठ, लखनऊ आदि शहरों के माफिया ने यहां पर संपर्क करना शुरू कर दिया था। जमीनों को खरीदकर माफिया ने सर्वे शुरू होने से पहले ही आननफानन में स्थायी व अस्थायी निर्माण करा लिए। इस आशय की शिकायत तत्कालीन डीएम से भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने करीब 10 लोगों को नोटिस जारी किया था लेकिन इसके बाद डीएम का तबादला होने पर मामला ठंडे बस्ते में चला गया। बाद में बरेली-सितारगंज हाईवे प्रकरण में घपलेबाजी सामने आने के बाद घपलेबाजों ने कार्रवाई के डर से यहां पर भूमि से ढांचों को हटवा दिया गया। स्थलीय निरीक्षण तो किया गया लेकिन कई गांवों में एसडीएम और उनकी टीम को ढांचे नहीं मिले। जबकि यहां पर एक माह पूर्व तक ढांचे थे।



--स्थलीय निरीक्षण किया गया था। इस सप्ताह डीएम को जांच रिपोर्ट दी जाएगी। कई गांवों में स्थलीय निरीक्षण किया था, अभी और निरीक्षण होगा। जिसमें कुछ हाथ लगने की उम्मीद है।
-नागेंद्र पांडेय, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed