{"_id":"66a2b19c4ee21e289105dd64","slug":"fraudsters-made-the-doctor-transfer-10-thousand-rupees-to-their-account-in-the-name-of-police-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-119993-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ठगों ने पुलिस के नाम पर चिकित्सक से 10 हजार रुपये खाते में कराए ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ठगों ने पुलिस के नाम पर चिकित्सक से 10 हजार रुपये खाते में कराए ट्रांसफर
विज्ञापन
पूरनपुर। साइबर ठगों ने निजी अस्पताल में नवजात की मौत के मामले में चिकित्सक को फोन कर दो बार में 10 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने साइबर थाने में चिकित्सक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के ब्लाॅक रोड स्थित डॉ. यूसुफ के क्लीनिक पर 15 जून को एक नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। नवजात के परिजनों ने डॉ. यूसुफ और उनकी पत्नी पर लापरवाही से नवजात की मौत का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। हालांकि चिकित्सक दंपती ने लापरवाही के आरोप को बेबुनियाद बताया था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।
नवजात के परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया था। चिकित्सक डॉ. यूसुफ खां बताया कि घटना की शाम को ठगों ने उसे फोन कर कहा कि चौकी इंचार्ज बोल रहा हूं। पूरे दिन अस्पताल में खड़े होकर तुम्हारी मदद की है। अब पार्टी तो बनती है। ठग ने एक एकाउंट नंबर देकर रुपये भेजने को कहा। इस पर उन्होंने पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 12 घंटे बाद ठग ने फिर फोन कर सीओ के न मानने की जानकारी दी और उनके नाम पर भी रुपयों की मांग की। इस पर उन्होंने ठग के बताए खाते में फिर पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद एसपी के नाम पर रुपयों की मांग की गई। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
कोतवाली पहुंचकर इसकी शिकायत की। साइबर सेल थाने में डॉ. यूसुफ की ओर से ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।