फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   fraud case

प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर राजमिस्त्री से सचिव ने ठगे 15 हजार

Sat, 19 Dec 2020 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
fraud case
पीलीभीत। प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर सचिव ने एक राजमिस्त्री से 15 हजार रुपये ठग लिए। कई दिनों तक उसे आवास मिलने का झांसा देता रहा। बाद में जब आवास न मिलने पर पीड़ित ने अपने दिए रुपये वापस मांगे तो सचिव ने गाली गलौज की और धमकी देकर भगा दिया। सीडीओ ने शिकायत मिलने पर मामले की जांच के आदेश किए हैं।
विज्ञापन

बीसलपुर के मोहल्ला दुबे निवासी रूबी ने सीडीओ को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने प्रधानमंत्री आवास के लिए लॉकडाउन लगने से पहले आवेदन किया था। उसके पति जैवीर राजमिस्त्री हैं। कुछ समय बाद पंचायत सचिव ने पति से मुुलाकात की। यह आश्वासन दिलाया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभांवित कराया जाएगा। इसके एवज में 15 हजार रुपये भी ले लिए। लॉकडाउन में काम धंधा बंद था। बावजूद इसके जैसे-तैसे इंतजाम करके रुपये दिए गए थे। यही नहीं सचिव लगातार आवास मिलने का झांसा देता रहा। एक माह तक अपने घर पर सचिव ने मजदूरी भी कराई। मजदूरी के रुपये तो बाद में दे दिए गए, लेकिन आवास के नाम पर वसूले गए रुपये नहीं लौटाए।
विज्ञापन

आवास का लाभ भी नहीं मिल सका। इस पर वह लगातार चक्कर लगाता रहा। एक दिन सचिव के घर गए तो वह झगड़े पर आमादा हो गया। आरोप है कि गाली गलौज करते हुए धमकी देकर उसे भगा दिया गया। परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए पीड़ित ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पात्रता सूची में शामिल हुए, अब कट गए कई लोगों के नाम
प्रधानमंत्री आवास को लेकर एक और बड़ी समस्या इन दिनों बनी हुई है। पहले जारी की गई सूची में कई लोगों के नाम थे। उन्हें अब जल्द आशियाना मिलने की उम्मीद जागी थी। मगर अब दर्जनों ग्रामीणों के नाम सूची से काट दिए गए हैं। अधिकांश में वजह आवेदन में मोबाइल नंबर न पड़ा होना बताई गई है। पिपरिया अगरू, बेटरी गांव के कई ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सीडीओ से की। इससे पहले प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने भी अफसरों से मामले की शिकायत की थी। अब इस मामले में भी अफसर पड़ताल कराने में जुटे हैं।

प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर सचिव द्वारा सुविधा शुल्क वसूलने का मामला संज्ञान में आया है। इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। मामले की जांच कराने को कहा गया है। अगर आरोप सही हुए तो कार्रवाई तय है। पात्रों के सूची से नाम कटने की भी शिकायतें मिली हैं। इसे भी दिखवाया जा रहा है। - श्रीनिवास मिश्र, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed