{"_id":"6a9f01ad800ffa348e09db56","slug":"four-missing-girls-found-three-refused-medical-treatment-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-168250-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चार लापता युवतियां मिलीं, तीन ने मेडिकल से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चार लापता युवतियां मिलीं, तीन ने मेडिकल से किया इन्कार
Mon, 07 Sep 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से बीते दिनों लापता हुईं चार युवतियों को पुलिस ने ढूंढ लिया है। सोमवार को दोनों थानों की पुलिस उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। यहां चार में से केवल एक युवती ने चिकित्सकीय जांच कराई, जबकि तीन ने स्पष्ट रूप से परीक्षण कराने से मना कर दिया। उनका कहना था कि जब उनके साथ कोई गलत घटना हुई ही नहीं तो मेडिकल परीक्षण कराने का औचित्य क्या है। इसके बाद पुलिस सभी को वापस थाने ले गई।
कोतवाली बीसलपुर पुलिस ने सोमवार सुबह करीब एक सप्ताह पहले घर से गायब हुईं दो युवतियों को अलग-अलग स्थानों से ढूंढ लिया। दूसरी ओर दियोरिया कोतवाली की टीम ने लगभग डेढ़ सप्ताह पूर्व घरों से लापता हुईं दो युवतियों को भी विभिन्न जगहों से खोज निकाला।
सीएचसी में चिकित्सकीय प्रक्रिया के दौरान दियोरिया पुलिस के साथ आई एक युवती ने परीक्षण कराने की सहमति दी। उसका मेडिकल कराया गया। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि दोनों थानों की पुलिस को संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।