फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Former MP Dr. Parshuram Gangwar died

पूर्व सांसद डॉ. परशुराम गंगवार का निधन

Thu, 29 Oct 2015 11:56 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 29 Oct 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Former MP Dr. Parshuram Gangwar died

बीमारी के चलते पूर्व सांसद डॉ. परशुराम गंगवार (78) का बृहस्पतिवार तड़के निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गयी। उनकी अंत्येष्टि उनके पैतृक गांव रम्पुरा नत्थू हुई।

विज्ञापन

डॉ. परशुराम गंगवार कस्बा बरखेड़ा के समीप गांव रम्पुरा नत्थू के रहने वाले थे। आय कालेज से बीएएमएस करने के बाद कस्बा बरखेड़ा में क्लीनिक शुरू की। वहीं पर आवास बनाकर रहने लगे। वह ग्राम प्रधान, गन्ना समिति चेयरमैन और बरखेड़ा ब्लाक के ब्लाक प्रमुख बने। 1990 में राम जन्मभूमि आंदोलन में जेल गए। 1991 में रामलहर में जनता दल प्रत्याशी मेनका गांधी को हराकर जिले से भाजपा के टिकट पर सांसद बने। उन्हें भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया। सरल और मृदुभाषी डॉ. गंगवार ईमानदार नेताओं में थे। कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। गुरुवार तड़के उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

वह अपने पीछे पत्नी ईश्वरवती, पुत्र दिनेश गंगवार, अधिवक्ता नागेन्द्र गंगवार, पुत्री मीनाक्षी गंगवार, पुष्पलता, कंचन गंगवार व दीपिका गंगवार छोड़ गए हैं। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार हुआ। इसमें बड़े पुत्र दिनेश गंगवार ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर विधायक हेमराज वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, पूर्व सांसद मिथलेश कुमार, नीरज गंगवार, धर्मेश गंगवार, अशोक कुमार गंगवार, ब्लाक प्रमुख ज्ञानप्रकाश गंगवार ज्ञानी, देवस्वरूप पटेल, सत्यपाल गंगवार, मनोज पटेल, डॉ. हरीश सचान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बुद्धसेन वर्मा, रामप्रताप गंगवार, नायब तहसीलदार एमआर थारू, राजेन्द्र पाठक राजू, उमेश गंगवार, कमलेश गंगवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed