फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Foreign tourists visits to chuka beach in Pilibhit Tiger Reserve

Pilibhit News: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में विदेशी सैलानियों की जंगल सफारी, चूका बीच की खूबसूरती के हुए मुरीद

Fri, 14 Apr 2023 05:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Apr 2023 05:52 PM IST
सार

दो दिन पूर्व तक 30 से अधिक सैलानी चूका बीच का भ्रमण कर चुके थे। गुरुवार को 11 विदेशी सैलानी चूका बीच पहुंचे। विदेशी सैलानियों ने जंगल सफारी का आनंद लिया।  

विज्ञापन
Foreign tourists visits to chuka beach in Pilibhit Tiger Reserve
चूका बीच पर गाइड के साथ विदेशी पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की प्राकृतिक खूबसूरती न सिर्फ देश बल्कि विदेशी सैलानियों को भी लुभा रही है। गुरुवार को ग्रीस और अल्बानिया के 11 पर्यटकों ने चूका बीच और जंगल सफारी का आनंद लिया। इस दौरान बंगाल टाइगर के दीदार कर सैलानी गदगद हो गए। मोटर वोट से शारदा सागर डैम का भी लुफ्त उठाया। सैलानी टाइगर रिजर्व के अद्भुत नजारे से काफी आकर्षित हुए।

विज्ञापन


15 नवंबर से शुरू हुए पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र समाप्त होने में करीब दो माह का समय शेष बचा है। नए पर्यटन सत्र के बाद इस बार पूर्व की अपेक्षा सैलानियों की आमद अधिक रही। इसके पीछे बाघों की अधिक मौजूदगी अहम वजह मानी गई। जनपद के अलावा दूरदराज राज्यों से भी सैलानी यहां आ रहे हैं। इस बार विदेशी सैलानी भी टाइगर रिजर्व घूमने पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन

Foreign tourists visits to chuka beach in Pilibhit Tiger Reserve
विदेशी पर्यटकों ने जंगल सफारी का लिया आनंद - फोटो : अमर उजाला

मोटरबोट से शारदा सागर डैम की सैर 

दो दिन पूर्व तक 30 से अधिक सैलानी चूका बीच का भ्रमण कर चुके थे। गुरुवार को 11 विदेशी सैलानी चूका बीच पहुंचे। इसमें दो पुरुष और नौ महिला सैलानी शामिल रहीं। जंगल सफारी का आनंद लेकर जंगल की प्राकृतिक सुंदरता के अलावा वन्यजीवों की स्थिति को परखा। इस दौरान बंगाल टाइगर के भी दीदार में हुए। इसके बाद सैलानी चूका बीच पहुंचे। वहां की हटों को भी करीब से निहारा। मोटरबोट से शारदा सागर डैम की सैर की।

प्राकृतिक संदुरता देख हुए मंत्रमुग्ध

चूकी बीच घूमने आए विदेशी सैलानी योग प्रशिक्षण संस्था से जुड़े हैं। योग से संबंधित कार्य के सिलसिले में भारत भ्रमण पर आए हैं। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के गाइड महेंद्र पाल ने सैलानियों को भ्रमण कराया। गाइड ने बताया कि विदेशी सैलानी चूका बीच की प्राकृतिक संदुरता देख मंत्रमुग्ध हो गए। पर्यटकों ने फोटो भी खिंचवाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed