{"_id":"66d899e51e454e7d7e02cec6","slug":"for-the-first-time-in-10-years-no-teacher-of-the-district-will-get-the-state-teacher-award-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-121981-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 10 वर्षों में पहली बार जिले के किसी भी शिक्षक को नहीं मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 10 वर्षों में पहली बार जिले के किसी भी शिक्षक को नहीं मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार
विज्ञापन
पीलीभीत। पिछले 10 वर्षों में पहली बार जनपद के एक भी परिषदीय शिक्षक को राज्य अध्यापक पुरस्कार नहीं मिल सकेगा। इसके लिए जिले से मात्र एक शिक्षक ने आवेदन किया था, लेकिन साक्षात्कार में वह भी सफल नहीं हो सके।
पिछले दस वर्षों से पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर बेसिक शिक्षा विभाग से जिले के किसी न किसी शिक्षक को राज्य अध्यापक और राष्ट्रपति पुरस्कार दिया जाता है। इस बार मात्र एक शिक्षक ने राज्य पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। पूरी प्रक्रिया के बाद राज्य स्तर पर शिक्षक का साक्षात्कार लिया गया था, वहां पर वह सफल नहीं हो सके।
इस बार जिले के किसी भी शिक्षक को राज्य अध्यापक और राष्ट्रपति पुरस्कार नहीं मिलेगा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया मात्र एक शिक्षक का आवेदन आया था। इसे भेजा गया था और वह भी सफल नहीं हो सके।