फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Footloose charmed the audience of little feet in the VI Festival

नन्हे डांसरों ने मचाया धमाल

Thu, 07 Jan 2016 11:05 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 07 Jan 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Footloose charmed the audience of little feet in the VI Festival
खादी महोत्सव में जावेद ग्रुप के नन्हें डांसरों ने अपनी प्रतिभा से धमाल मचाया। बच्चों का डांस देख दर्शकों ने तालियां बजाकर हौसला आफजाई की।
विज्ञापन

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से जयसंतरी मंदिर मैदान में चल रहे खादी महोत्सव में बुधवार की रात जावेद नाइट का आयोजन किया गया। शहर के डांसर जावेद एवं उनके नन्हें शार्दिगों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता लोकेंद्र बहाुदर सिंह ने दीप जलाकर किया जबकि अध्यक्षता टीएच खान ने की। जावेद के नन्हें डांसर सौमित्र, कपिल, दाइम, हसन, नमन, अभिमन्यु, स्वयं ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद  असमिता, महिमा, तनिष्का, पलक, आयरा, अल्वी, वंशिका, ने चिट्टिया कलाइयां पर नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में आदिवासी नृत्य, ताल से ताल मिला, बॉस की पार्टी, पे्रम रतन धन पायो, बूमबूम, मणिपुरी, सहित कई फिल्मी और लोकगीतों पर नन्हें मुन्नों ने अपनी पैरों की थिरकन से लोगों का मनमोहा। अंत में जावेद ने स्वयं भी अपने कलाकारों के साथ नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। इस मौके पर मोहम्मद आरिफ, अमिताभ अग्निहोत्री, संजीव मिश्रा, जुबैर, कलीम अतहर, राजेश वाजपेई सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed