{"_id":"93059eb6c47ddffdd91708cd6dc7c60b","slug":"food-samples-failure-2-20-lakh-penalty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य नमूने फेल होने पर 2.20 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य नमूने फेल होने पर 2.20 लाख का जुर्माना
पीलीभीत
Updated Sat, 30 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य विभाग द्वारा लिए गए विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने फेल होने पर एडीएम ने सात कारोबारियों पर 2.20 लाख रुपये का जुर्माना किया है। सर्वाधिक एक लाख रुपये का जुर्माना नदहा निवासी श्रीपाल पर डाला गया है।
खाद्य एवं औषधि विभाग ने कुछ महीना पहले अभियान चलाकर दूध, खोवा, रस्क, मिल केक आदि के नमूने लिए थे। जांच में सभी खाद्य पदार्थ अधोमानक पाए गए। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से एडीएम न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इन मुकदमों की सुनवाई के बाद एडीएम अजयकांत सैनी ने नदहा निवासी श्रीपाल पर एक लाख, टिकरी माफी निवासी ब्रह्मदत्त पर 20 हजार, मोहल्ला बमनपुरी पूरनपुर निवासी रामबाबू गुप्ता पर 50 हजार, खरुआ निवासी मुंशीलाल, परतीतपुर, थाना क्योलड़िया (बरेली) निवासी महेंद्रपाल और नवदिया शरीफगंज निवासी वीरपाल पर 10-10 हजार रुपये जुर्माना डाला है।
हरिद्वार की बिस्किट फैक्ट्री से 10 हजार जुर्माना वसूला
बीसलपुर। बांट माप विभाग ने कमी पकड़े जाने पर उत्तराखंड की एक बिस्किट फैक्ट्री से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला है।
बांट माप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि हरिद्वार की राजा बिस्किट लिमिटेड फैक्ट्री द्वारा निर्मित बिस्किट का एक खाली सील बंद हवा भरा हुआ पैकेट एक सप्ताह पूर्व नगर की एक दुकान से बरामद हुआ था। नियमानुसार पैकेट बिस्किटों से भरा हुआ होना चाहिए था। बांट माप निरीक्षक ने उसी दिन फैक्ट्री मालिक को नोटिस भेजा था, नोटिस मिलते ही फैक्ट्री मालिक ने एक कर्मचारी को शुक्रवार को यहां के बांट माप कार्यालय में भेजा था। फैक्ट्री कर्मचारी द्वारा बांट माप विभाग द्वारा डाला गया 10 हजार रुपये का जुर्माना जमा कर दिया है, जिसकी पुष्टि बांट माप निरीक्षक ने की है।