{"_id":"5856a2304f1c1b5361c05e7f","slug":"following-the-acceptance-of-instant-creation-madutanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"माधौटांडा को मिली ब्लाक बनाए जाने की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माधौटांडा को मिली ब्लाक बनाए जाने की स्वीकृति
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलीनगर को तहसील का दर्जा मिलने के बाद अब माधोटांडा वासियों के लिए अच्छी खबर आई है। माधौटांडा को ब्लाक बनाए जाने की स्वीकृति कैबिनेट की बैठक ने दे दी है। सपा विधायक पीमतराम ने जल्द अधिसूचना जारी होने का दावा किया है। इससे क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष का माहौल है। पूरनपुर ब्लाक एशिया का सबसे बड़ा ब्लाक है। क्षेत्र में दो ब्लाक और बनवाने की मांग लंबे समय से चल रही थी। इसको लेकर माधौटांडा और गढ़वाखेड़ा में ब्लाक बनवाने का प्रस्ताव भिजवाया गया था। लंबे समय बाद अब माधौटांडा वासियों के लिए श्ुाभ संकेत मिले है। विधायक पीतमराम ने बताया कि माधोटांडा में ब्लाक बनाने की स्वीकृत कैबिनेट की बैठक में हो गई है। शीघ्र नए ब्लाक की अधिसूचना भी जारी हो जाएगी। हालांकि गढ़वाखेड़ा को ब्लाक बनाए जाने का प्रयास अभी किया जा रहा है।
विज्ञापन