{"_id":"5707e5694f1c1b906cc810de","slug":"fogging-was-not-on-the-order-of-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन के आदेश पर भी नहीं हुई फॉगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन के आदेश पर भी नहीं हुई फॉगिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 08 Apr 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गर्मी के साथ बढ़ रहे मच्छरों ने नगरवासियों की नींद हराम कर दी है। इसकी रोकथाम के लिए चेयरमैन ने पालिका कर्मियों को फॉगिंग करने के आदेश दिए थे लेकिन अब तक फॉगिंग नहीं कराई गई है। इसकी शिकायत अब डीएम से की गई है।
पिछले कुछ माह से नगर में मच्छरों का प्रकोप एकाएक बढ़ गया है। नालियों एवं जगह-जगह भरे पानी के कारण इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। मच्छरों के कारण लोगों को खुले स्थान में उठना-बैठना और रात को सोना मुश्किल हो रहा है। नगरवासियों ने इसकी शिकायत चेयरमैन से कर फॉगिंग कराने की मांग की थी। इस पर चेयरमैन अजय गोयल ने बोर्ड की बैठक में पूरे नगर में फॉगिंग कराने का प्रस्ताव पास कर पालिका कर्मियों को नियमित फॉगिंग के निर्देश दिए थे लेकिन पालिका ने बोर्ड के प्रस्ताव और चेयरमैन के आदेशों को हवा में उड़ा दिया। अब तक नगर में एक बार भी फॉगिंग नहीं कराई गई है। फॉगिंग न होने से मच्छरों पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है जिससे बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है। पालिका द्वारा इस बाबत कोई कार्रवाई न करने से नाराज नगरवासियों ने डीएम को पत्र भेजकर शिकायत की है।