फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fog made disaster

कोहरा बना आफत

Mon, 12 Dec 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Mon, 12 Dec 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Fog made disaster
सदीऱ्र्दी
तराई के जिले में ठंड का सितम दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। मैदानी इलाके में एकाएक बढ़ी ठंड ने जहां लोगों का जीना मुहाल कर दिया, वहीं सुबह शाम पड़ने वाला कोहरा भी मुसीबत बनता जा रहा है। हालांकि सोमवार को दोपहर धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। 
विज्ञापन

जिले में दिसंबर के पहले दिन से ही ठंड ने तेजी से दस्तक दी थी। तब से लेकर आज तक मौसम हर दिन करवट ले रहा है। निरंतर पारा लुढ़कने व सर्द हवाओं के चलने से ठंड अपना शिकंजा कसती जा रही है। वहीं सुबह शाम कोहरा भी पूरे जिले को अपने आगोश में लेता आ रहा है। सोमवार को भी जिले में मौसम का ऐसा ही हाल रहा। सुबह सवेरा होते ही घने कोहरे की चादर तन गई। विजुअलिटी काफी कम होने से वाहनों की रफतार पर भी ब्रेक लग गए। हाइवे पर दौड़ने वाले अधिकांश भारी वाहन होटल-ढाबों व सड़कों के किनारे खड़े नजर आए। वहीं शहर की सड़कों पर भी वाहनों की कमी देखी गई। करीब 11 बजे बादलों की ओट में छिपे सूरज ने दर्शन दिए, तब कहीं जाकर ठंड से ठिठुर रहे लोगों को निजात मिल सकी। घरों में दुबके बैठ लोग गुनगुनी धूप का आनंद लेते देखे गए। शहर के बाजार में भी रौनक देखी गई। शाम पांच बजे के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली। सर्द हवाएं चलने से मौसम एकाएक फिर ठंडा हो गया। शाम सात बजे शीत लहर के प्रकोप से शहर की सड़कों समेत, बाजार, सार्वजनिक स्थानों की रौनक गायब होती चली गई। कुछ चौराहों पर लोगबाग कूड़ा करकट को जलाकर खुद को गर्म करते देखे गए। इधर सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed