{"_id":"69f8e91fe59fd288eb0ccad7","slug":"flyover-light-pole-breaks-people-narrowly-escape-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-158694-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फ्लाईओवर की लाइट का खंभा टूटा, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फ्लाईओवर की लाइट का खंभा टूटा, बाल-बाल बचे लोग
Tue, 05 May 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 05 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर हाईते स्थित फ्लाईओवर की टूटे फैंसी लाइट के पोल को सही करते नगर पालिका के कर्मचारी।
पीलीभीत। सोमवार तड़के आंधी संग झमाझम बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर की गलियों और पाॅश कॉलोनियों में भीषण जलभराव हो गया। आंधी में कई जगह पेड़ उखड़कर गिर गए। टनकपुर हाईवे स्थित फ्लाईओवर की फैंसी लाइट का खंभा टूटकर लटक गया। गनीमत रही कि वह पूरी तरह से नीचे नहीं गिरा। सोमवार दोपहर में नगर पालिका के कर्मचारियों ने क्रेन की मदद से खंभे को सही कराया। तड़के करीब 4 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। सुबह आठ बजे तक बारिश हुई। लगातार बारिश होने से घनी आबादी वाले इलाकों की गलियां जलमग्न हो गई। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुख्य मार्ग में पहले से गंदगी के चलते कीचड़ जैसी स्थिति बन गई, शहर के आवास विकास कॉलोनी लगभग दस घंटे जलापूर्ति प्रभावित रही।
चार घंटे हुई 20 एमएम बरसात से शहर में जलनिकासी की खराब व्यवस्था से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर की अशोक नगर कॉलोनी, नखासे मोहल्ले, जोशीटोला, सुनगढ़ी सहित अन्य मोहल्लों में जलभराव हो गया। सुबह से ही अपने कामकाजों से कर से निकलने वाले लोगो को गलियों में जलभराव के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ा।