फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Flute made of Pilibhit will be kept in the museum of Ayodhya temple

Pilibhit News: अयोध्या मंदिर के संग्रहालय में रखी जाएगी पीलीभीत की बनी बांसुरी

Sun, 28 Jan 2024 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Flute made of Pilibhit will be kept in the museum of Ayodhya temple
अयोध्या में सबसे लंबी बांसुरी के साथ पालिका अध्यक्ष व अन्य लोग । स्रोत - पालिका अध्यक्ष
पीलीभीत। नगर पालिका की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के साथ अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन किए। पीलीभीत में बनाई गई विश्व की सबसे लंबी 21 फुट की बांसुरी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को सौंपी।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने बताया कि 26 जनवरी को पीलीभीत से बांसुरी लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में पूरनपुर, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी, सीतापुर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं नेे बांसुरी की रोली पुष्प आदि से पूजा करके स्वागत किया।
विज्ञापन

शनिवार को प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला, विभाग प्रचारक धर्मेंद्र भारत, जिला प्रचारक डॉ. दुष्यंत चौहान, यशवर्धन मिश्रा, सौरभ सक्सेना, सुमित गुप्ता, जगदीश सक्सेना आदि ने रामलला के दर्शन किए और तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को बांसुरी सौंपी। पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था ने बताया कि यह बांसुरी अयोध्या के श्रीराम मंदिर के संग्रहालय में रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed