फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Floodwaters have receded in Bisalpur but difficulties persist in Pilibhit

Pilibhit News: बीसलपुर में बाढ़ का पानी घटा... दुश्वारियां बरकरार, यातायात और बिजली व्यवस्था रही ठप

Fri, 05 Sep 2025 04:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Sep 2025 04:39 PM IST
सार

बीसलपुर तहसील क्षेत्र में बाढ़ के कारण शुक्रवार को भी कई प्रमुख मार्गों पर यातायात बंद रहा। उपकेंद्रों में पानी भरने से बिजली आपूर्ति भी ठप रही। 

विज्ञापन
Floodwaters have receded in Bisalpur but difficulties persist in Pilibhit
बीसलपुर पीलीभीत मार्ग पर बाढ़ का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र में बाढ़ का पानी कम हो गया है, लेकिन जनजीवन अब भी पटरी पर नहीं लौट पाया है। शुक्रवार को प्रमुख मार्गों पर यातायात पूरी तरह से ठप रहा। कई गांवों में बिजली आपूर्ति भी ठप पड़ी है। जिससे ग्रामीणों और कस्बावासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


देवहा नदी का पानी पहुंचने से बृहस्पतिवार को बीसलपुर क्षेत्र के 30 से अधिक गांव प्रभावित हुए थे। पीलीभीत बीसलपुर मार्ग, बीसलपुर-बरेली मार्ग पर पानी का अधिक दवाब होने से यातायात बंद किया गया था। शुक्रवार को भी पीलीभीत, बरेली, फरीदपुर और खुदागंज मार्गों पर बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका। जरूरी कार्यों से बाहर जाने वाले लोग मजबूरी में ट्रेन पकड़कर पीलीभीत और शाहजहांपुर होते हुए बरेली पहुंचे। ईदगाह चौराहे स्थित बस स्टैंड पर भी लोग घंटों बसों का इंतजार करते नजर आए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: आलम ने आकाश बनकर लूटी आबरू, रेस्टोरेंट में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया तो पीड़िता ने बताई आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली उपकेंद्रों में भरा पानी 
किशनी गांव के प्रधान कपिल देव गंगवार ने बताया कि गांव के पास बह रही देवहा नदी का जलस्तर कुछ कम हुआ है, लेकिन हालात अभी सामान्य नहीं हैं। बाढ़ से घिरे गांवों में शुक्रवार को भी विद्युत आपूर्ति बाधित रही। वहीं डाक का वितरण भी प्रभावित है। भड़रिया मोड़ और नगर स्थित बिजली उपकेंद्रों में अभी तक पानी भरा हुआ है, जिससे सप्लाई बहाल नहीं हो पा रही।

इधर, गांव पुरैना निवासी नन्हेंलाल का मकान बाढ़ के चलते क्षतिग्रस्त हो गया और उसका कुछ हिस्सा ढह गया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक यातायात और बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो जाती, तब तक हालात सामान्य होना मुश्किल है।

बाढ़ पीड़ितों को बांटे भोजन के पैकेट
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव गोवल और भड़रिया में शुक्रवार को बाढ़ पीड़ितों को भोजन के पैकेट बांटे। इस मौके पर भाजपा के जिला मंत्री आयुष मिश्रा, अशोक शर्मा, शरदपाल सिंह, अनिकेत पांडे, पंकज प्रजापति, नरेश शर्मा , प्रथमेश भारद्वाज और पंकज मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में बाढ़: राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचा पानी, मरीजों को किया गया शिफ्ट; कॉलोनियां जलमग्न

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने भी नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में भोजन के पैकेट बांटे। कार्यक्रम में भद्रपाल गंगवार, एकांक चंद्रा, प्रशांत कुमार, सुशील राजवंशी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। इसके अलावा राजस्व प्रशासन की ओर से शुक्रवार को बढ़ेपुरा घारम, रसूला, कंधरापुर, भैंसटा जलालपुर और खानपुर वीरमपुर में दो हजार बाढ़ पीड़ितों को भोजन के पैकेट बांटे गए। 

नायब तहसीलदार अवधेश कुमार ने बताया कि भोजन के पैकेट का वितरण प्रधान, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की मौजूदगी में किया गया। उधर, किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने शुक्रवार को ग्राम मुड़िया कुंडरी में बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर बाढ़ पीड़ितों को उनकी समस्याएं हल कराने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed