फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Flood mock drill will be held on 5th and 7th July

पांच और सात जुलाई होगी बाढ़ को लेकर मॉकड्रिल, तैयारियां पूरी करने के निर्देश

Tue, 21 Jun 2022 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Flood mock drill will be held on 5th and 7th July
पीलीभीत। बरसात करीब है। तराई का अपना जिला हर साल बाढ़ की मार झेलता है। खासतौर से शारदा क्षेत्र से सटे इलाके ज्यादा प्रभावित होते हैं। बाढ़ को लेकर प्रशासन अपनी तैयारियां मुकम्मल करने में जुटा है। मंगलवार का कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में राज्य आपदा प्रबंधन के वरिष्ठ सलाहकार ब्रिगेडियर प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें पांच और सात जुलाई को बाढ़ को लेकर मॉकड्रिल कराने और बाढ़ को लेकर सारी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम पुलकित खरे समेत बाकी विभागों के अफसर भी शामिल हुए। ब्रिगेडियर प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि जिले में 29 जून को कोऑर्डिनेटिंग कांफ्रेंस होगी। उसके बाद पांच और सात जुलाई को मॉकड्रिल होगी। इसकी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। कहा कि मॉकड्रिल का स्थान चयन कर लें। कंट्रोल रूम सहित अन्य व्यवस्थाएं जल्द पूरी की जाएं। संबंधित अधिकारियों से फीडबैक भी प्राप्त किया जाए। उन्होंने बाढ़ बचाव के लिए तैयारियों की विभागवार समीक्षा की। इस दौरान राजस्व, कृषि, पुलिस, जल निगम, कृषि, पूर्ति, विधुत, सिंचाई, नगर पालिका, पशु चिकित्सा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि बाढ़ चौकियां ऊंचे स्थानों पर बनाई जाएं। वहां पर नावों की उपलब्धता, गोताखोर की सूची, पानी निकासी, दवाइयां, चारा, लाइट, खाद्यान्न सहित जरूरी सामान की व्यवस्था की जाए। इस दौरान डीएम ने पूर्व में हुई बाढ़ नियंत्रण को लेकर हुई समीक्षा बैठक के बारे में अवगत कराया। बताया कि पूर्व में आई बाढ़ के अनुभवों के अधार पर तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में सीडीओ प्रशांत कुमार, एडीएम एफआर राम सिंह गौतम, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश कुमार, सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed