{"_id":"64d144fea1857e250d0689d4","slug":"flirting-with-a-married-woman-who-went-to-buy-grass-report-against-two-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-2310-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घास लेने गई विवाहिता से छेड़खानी, दो के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घास लेने गई विवाहिता से छेड़खानी, दो के खिलाफ रिपोर्ट
Tue, 08 Aug 2023 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के एक गांव में सोमवार को घास लेने गई विवाहिता से युवक ने छेड़खानी की। इस मामले में दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र की विवाहिता ने बताया कि वह सोमवार सुबह खेत पर घास लेने गई थी। पीछे से आए एक युवक ने उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग आए तो युवक भाग गया। विवाहिता ने घर आकर पति को घटना की जानकारी दी।
विवाहिता का पति आरोपी के भाई से शिकायत करने गया तो उसने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद विवाहिता ने पति के साथ कोतवाली जाकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल जवाहरलाल वर्मा ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर छेडख़ानी, गालीगलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सूरजपाल और ईश्वरी प्रसाद उर्फ पप्पू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।