{"_id":"657df05f7e320d7bdd0f6d84","slug":"five-thousand-families-yearn-for-water-there-is-no-budget-proposal-for-motor-repair-is-also-rejected-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-9374-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पानी को तरसे पांच हजार परिवार, बजट है नहीं, मोटर मरम्मत का प्रस्ताव भी नामंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पानी को तरसे पांच हजार परिवार, बजट है नहीं, मोटर मरम्मत का प्रस्ताव भी नामंजूर
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर बने पम्प हाउस पर फूंकी मोटर । संवाद
पीलीभीत। शहर में दो वाटर पंपों की मोटर फुंक जाने के कारण शनिवार को लोग पानी के लिए खासे परेशान रहे। जिन घरों में सबमर्सिबल लगे थे, उनका तो काम चल गया, शेष को हैंडपंपों या इंडिया मार्का से काम चलाना पड़ा। यहां खास यह है कि मोटरें काफी पुरानी होने के कारण डीएम के उन्हें सुधरवाने का प्रस्ताव नामंजूर कर दिया है। ऐसे में दोनों मोटरें कब तक ठीक हो पाएंगी कुछ कहा नहीं जा सकता। उधर, जलकल प्रभारी की अपील है कि लोग फिलहाल स्वयं ही पानी का बंदोबस्त कर लें।
हाईवोल्टेज के कारण शुक्रवार को शहर के दो पंपों के मोटर फुंक गए थे। मोटर फुंक जाने से सिविल लाइन नॉर्थ, निरंजनकुंज कॉलोनी, सुरभि कॉलोनी, छतरी चौराहा, राजा बाग, तखान, लकड़ी मंडी, सरफराज खां, बाग गुलशेर खां एवं पकड़िया मोहल्लों की जलापूर्ति ठप हो गई। इस कारण कई जगह लोगों को हैंडपंप से पानी भरना पड़ा। गरीब तबके के लोग सबसे ज्यादा परेशान रहे। उनके यहां न हैंडपंप थे न सबमर्सिबल न मोटर। ऐसे में आसपास लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाए।
जलापूर्ति न होने के कारण स्कूली बच्चों और नौकरी पेशा लोगों को भी सुबह परेशानी हुई। जलकल प्रभारी तारिक हसन का कहना है कि दोनों मोटरों से उक्त मोहल्लों के करीब पांच हजार घरों को पानी दिया जाता है। मोटरों को मरम्मत के लिए निकलवाकर पालिका अध्यक्ष को बता दिया गया है।
विज्ञापन
डीएम ने ‘औचित्यपूर्ण नहीं’ बताकर मरम्मत का प्रस्ताव किया निरस्त
जलकल प्रभारी तारिक हसन ने बताया कि शहर में 20 हजार घरों में पालिका की तरफ से पानी की आपूर्ति की जाती है। इसके लिए 35 हार्स पावर की 17 मोटर लगी हैं। मोटरों की मरम्मत, पुरानी टूटी लाइनें सही कराने, स्काडा पैनल आदि कार्यों के लिए 1.75 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। अनुमति के लिए फाइल डीएम के यहां गई थी, लेकिन डीएम के यहां से इस कार्य को ‘औचित्यपूर्ण नहीं’ बताते हुए अनुमति नहीं मिली। इस कारण मशीनें ज्यादा पुरानी होने के कारण ढंग से मरम्मत संभव नहीं हो पा रही है। बजट उनके पास है नहीं। जलकल प्रभारी के मुताबिक, उन्होंने पूरे मामले से पालिका अध्यक्ष को अवगत करा दिया है। उनकी लोगों से अपील है कि फिलहाल स्वयं ही पानी का बंदोबस्त करके रखें।
मोटरों को निकलवाया जा रहा है। जलापूर्ति सुचारु रहे इसके लिए मरम्मत के कार्यों के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जो निरस्त कर दिया गया। बजट के लिए डीएम से जाकर खुद मिलूंगी व सारी स्थिति से अवगत कराया जाएगा। - डॉ. आस्था अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष, पीलीभीत
नई पाइप लाइन पड़ी थी कभी कभार ही पानी आता था। अब वह भी नहीं आ रहा। घर में मोटर लगी है उससे ही काम चला रहे हैं। - दिलीप, मोहल्ला गोपाल सिंह
शुक्रवार शाम से पानी नहीं आ रहा। इसकी वजह से काफी परेशानी हुई। घर में ही हैंडपंप के पानी से काम चला रह हैं। - सुभाष, मोहल्ला पकड़िया
खास बात
शहर में कनेक्शन- 20 हजार
ओवरहेड टैंक- 6
ट्यूबैल व मोटर- 17