फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Five people seriously injured in accidents

Pilibhit News: हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Sun, 12 May 2024 04:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Five people seriously injured in accidents
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के पांच स्थानों पर हादसों में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मोहल्ला ग्यासपुर निवासी शैमी खान शुक्रवार को देर शाम बाइक से घर आ रहे थे। रास्ते में ईदगाह चौराहे पर सामने से आई तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। गांव अखौली निवासी पुरुषोत्तम गांव को जा रहे थे। रास्ते में भड़रिया गांव के सामने पीछे से आई बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए।
मोहल्ला पटेलनगर निवासी शिवदयाल शनिवार को सुबह बाइक से बारह पत्थर चौराहे के लिए जा रहे थे। रास्ते में पटेलनगर पुलिया के पास बस स्टैंड चौराहे की ओर से आई तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव इमलिया गंगी निवासी मोहन स्वरूप शनिवार को सुबह बाइक से नगर को आ रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी कलावती भी थीं। रास्ते में वहादियां मोड़ पर पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर कलावती गिरकर घायल हो गईं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद के गांव मलकापुरी निवासी करन कुमार शुक्रवार को देर शाम बाइक से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में रोहनिया चौराहे पर अचानक सामने आए मवेशी को बचाने के प्रयास में घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed