{"_id":"66007cf1fb2dd251ff069dd7","slug":"five-lakhs-cheated-in-the-name-of-sending-fraud-abroad-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-113888-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धोखाधड़ी कर विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धोखाधड़ी कर विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख ठगे
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर आईलेट कंपनी संचालक दंपती ने लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ के अटकोना सलारपुर निवासी जगदीश सिंह से पांच लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद उनके पुत्र को न तो इंग्लैंड भेजा और न ही लिए गए रुपये वापस किए। रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज कर मारपीट की कोशिश की। दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने एसपी के आदेश पर दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जगदीश सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपने पुत्र जसकरन को इंग्लैंड भेजने की बात नगर की अशोक कॉलोनी निवासी आईलेट (विदेश भेजने से पहले वहां की जानकारी, भाषा का ज्ञान कराने की कोचिंग) कंपनी संचालक जगजीवन सिंह वाजवा से की। जगजीवन सिंह ने दिसंबर 2023 तक उसके पुत्र को विदेश भेजने का आश्वासन दिया और 13.50 लाख रुपये की मांग की।
मार्च 2023 में उसने ढाई लाख रुपये नकद दिए। 17 मई 2023 को उसने निरबैर सिंह के खाते में ढाई लाख रुपये अपने खाते से ट्रांसफर किए। पुत्र के अभिलेख भी आईलेट संचालक ने ले लिए। इसके बाद विदेश नहीं भेजा और न ही रुपये वापस किए। 28 फरवरी को परिचित के साथ रुपये वापस मांगने पर आईलेट कंपनी संचालक ने गाली गलौज कर मारपीट की कोशिश की और दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने एसपी के आदेश पर जगजीवन सिंह वाजवा और उसकी पत्नी रूपेंद्र कौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।