{"_id":"5e973b9f8ebc3e77515fc6e7","slug":"fish-pilibhit-news-bly402771916","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के खटीमा से मछलियां लेकर आई पिकअप पूरनपुर में पकड़ी, चालक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के खटीमा से मछलियां लेकर आई पिकअप पूरनपुर में पकड़ी, चालक हिरासत में
विज्ञापन
पूरनपुर में पकड़ी गई मछलियों से भरी पिकअप
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। पिकअप से मछलियों की सप्लाई कर रहा एक युवक लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड के खटीमा से पीलीभीत के रेलवे स्टेशन चौराहा होते हुए पूरनपुर तक पहुंच गया। गाड़ी में खटीमा मंडी समिति से जारी पास भी चस्पा मिला। सुनगढ़ी पुलिस पर सांठगांठ कर पिकअप को छोड़ने का आरोप लगने के बाद जब अधिकारियों ने छानबीन कराई तो मछलियों से लदा वाहन बुधवार दोपहर को पूरनपुर में पकड़ लिया गया।
उत्तराखंड की सीमाएं सील हैं और वहां भी लॉकडाउन में मीट की दुकानें बंद चल रही हैं। इसके बावजूद बुधवार सुबह उत्तराखंड के खटीमा से एक पिकअप सीमा पार करके आसानी से पीलीभीत आ गई। इस पिकअप में पेटियों के अंदर मछलियां भरी हुई थीं। पिकअप पर खटीमा मंडी से जारी पास चस्पा था। पता चला है कि पीलीभीत में रेलवे स्टेशन तिराहा के पास मछली की दुकान के पास काफी देर तक ये पिकअप खड़ी रही। उससे माल उतरवाया जा रहा था। इसकी सूचना पर सुनगढ़ी थाने की पुलिस पहुंची और कुछ देर बाद वाहन को छोड़ दिया। पुलिस पर सांठगांठ कर पिकअप छोड़ने का आरोप लगा और मामला अधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद मछली लदे वाहन की तलाश शुरू कर दी गई और दोपहर में पूरनपुर में पकड़ी गई। फिलहाल पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट करने की बात कह रही है। पूरनपुर कस्बा इंचार्ज निर्देश सिंह चौहान ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। उत्तराखंड खटीमा की मंडी से दूसरे प्रदेश के लिए पास कैसे जारी कर दिया गया। इसको लेकर भी छानबीन करा रहे हैं। फिलहाल कोई कागजात न होने पर लॉकडाउन के उल्लंघन पर पिकअप को सीज कर दिया है।