फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   First conversion, now forced to eat banned meat

पहले धर्मांतरण, अब प्रतिबंधित मांस खाने को कर रहे मजूबर

Fri, 25 Mar 2022 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
First conversion, now forced to eat banned meat
पीलीभीत। एक महिला ने अपने पति समेत छह लोगों के खिलाफ शादी के बाद धर्मांतरण कराने और अब प्रतिबंधित मांस खाने के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पति के भाई पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

महिला ने रिपोर्ट में कहा कि मोहल्ले के ही अकील ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। इसके बाद 2018 में उसने एक मस्जिद में शादी कर ली। शादी के एक साल बाद पति और उसके परिवार वाले धर्म बदलने को मजबूर करने लगे। पति का भाई कामिल, आरिफ, उसकी मां राजदा बेगम, व उसकी बहनें शाहीन और यासमीन मुस्लिम धर्म अपनाने को कह रहे हैं।
विज्ञापन

शादी के सात साल बाद धर्म परिवर्तन करा भी दिया। इसके बाद वह लोग प्रतिबंधित मांस खिलाने का प्रयास करने लगे। नहीं खाने पर उसे और उसके पिता को जाने से मारने की धमकी दे रहे है। 20 अगस्त 2021 को अकील की गैर मौजूदगी में उसके भाई कामिल ने चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म भी किया। परिवार से शिकायत करने पर उसे कहा कि प्रतिबंधित मांस खाने के बाद ही उत्पीड़न बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोज के उत्पीड़न ने उसे मानसिक रूप से बीमार कर दिया था। अब सही होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सदर लल्लन सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही गिरफ्तारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed