फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fired a pistol when a dog ran, accused in custody

Pilibhit News: कुत्ता दौड़ने पर पिस्टल से किया फायर, आरोपी हिरासत में

Sun, 25 May 2025 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Fired a pistol when a dog ran, accused in custody
पूरनपुर। कुत्ते के दौड़ने पर उसे मारने के लिए मोहल्ला साहूकारा निवासी मनोज कटियार ने लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। गोली सड़क किनारे खड़ी कार के आगे और पीछे के शीशे को भेदती हुई दीवार में जा धंसी। रात में फायर से लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने मनोज कटियार को हिरासत में लेकर उसका लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है। एसएसआई नितिन शर्मा के अनुसार मनोज ने पूछताछ में बताया कि कुत्ता कई लोगों को काट चुका है। रात को गली से निकलते समय कुत्ता उसे काटने के लिए दौड़ा। तब उसने आत्मरक्षा में फायर किया। गोली सड़क किनारे खड़ी कार के अगले और पिछले शीशे को भेदती हुई दीवार में जा धंसी। एसएसआई ने बताया कि मनोज का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed