{"_id":"6074a2fc8ebc3ec89c781b27","slug":"fire-on-crop-pilibhit-news-bly4437454155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलती बीड़ी खेत में फेंकी, नौ बीघा फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलती बीड़ी खेत में फेंकी, नौ बीघा फसल राख
विज्ञापन
गजरौला क्षेत्र के पिपरिया कलां गांव में गेहूं की फसल में लगी आग बुझाते ग्रामीण।
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जलती हुई बीड़ी खेत में फेंकने से गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। खेत स्वामी ने मजदूर पर जलती बीड़ी खेत में फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गजरौला थाना क्षेत्र के पिपरिया कॉलोनी निवासी राकेश विश्वास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे खेत से भूसा निकलवाने के लिए कस्बा निवासी अकील खान को बुलाया था। उसके साथ एक मजदूर भी आया था।
आरोप है कि मजदूर ने जलती बीड़ी खेत में फेंक दी। इससे कुछ ही देर में आग ने फसल को चपेट में ले लिया। शोर पर ग्रामीण जमा हुए। फिर आग पर बमुश्किल काबू किया जा सका। हालांकि तब तक नौ बीघा गेहूं की फसल जल चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक गजरौला मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
छप्पर में लगी आग, सामान जला
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के बहेरीखेड़ा गांव निवासी गोधनलाल ने बताया कि सोमवार सुबह वह छप्पर में थे। तभी अचानक 11 बजे छप्पर में आग लग गई। आग की लपटें देखकर वह किसी तरह परिवार वालों को सुरक्षित बाहर लाए। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। फिर एकजुट होकर आग को बुझाया। आग में घर में रखा सामान जल गया।
नरई की आग से गेहूं और गन्ने की फसल जली
पूरनपुर। गन्ना बोने को नरई के खेत मेें लगाई गई आग से सोमवार दोपहर गेहूं और गन्ने की फसल जल गई। पीड़ित किसान गांव सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर निवासी राकेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी खेत स्वामी ने अपने खेत में गन्ना बोने को नरई में आग लगाई थी। इस बीच चिंगारी से तीन बीघा गन्ना और दो बीघा गेहूं जल गया। कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद