{"_id":"64875f80704a45b53e06a7d6","slug":"fire-broke-out-in-the-pipes-called-for-the-work-of-jal-jeevan-mission-pilibhit-news-c-4-1-180430-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जल जीवन मिशन के कार्य को मंगवाए पाइपों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जल जीवन मिशन के कार्य को मंगवाए पाइपों में लगी आग
विज्ञापन
पीलीभीत। गांव में पानी की सप्लाई के लिए मंगाए पाइप की खेप में सोमवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। करीब सात लाख के नुकसान का दावा किया जा रहा है। जल जीवन मिशन से जुड़ी कंपनी के जेई ठेकेदार के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की थाने में तहरीर दी गई है।
भारत सरकार की ओर से हर घर पानी मुहैया कराने के लिए जल जीवन मिशन योजना चलाई गई है। कार्य की जिम्मेदारी संभाल रही पीएनसी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से 15 दिन पूर्व माधोटांडा क्षेत्र के गांव बराही में पानी सप्लाई का कार्य शुरू कराया गया था। अवर अभियंता इंद्र प्रकाश ने बताया कि कार्य के लिए दो ट्रक एचडीपीई पाइप मंगवाया गया था।
पाइप को ग्राम पंचायत घर के सामने खाली पड़ी जमीन पर डाला गया था। सोमवार सुबह नौ बजे अचानक पाइप के ढेर में आग लग गई। तेज हवा के चलते पाइप पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। मामले की जानकारी कंपनी के अधिकारियों को लगी। जिसके बाद जेई और ठेकेदार मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद यूपी 112 मौके पर पहुंची। मामले की अज्ञात के खिलाफ माधोटांडा थाने में तहरीर दी गई है।