फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fire broke out in a garbage dump in the MRF Center premises

Pilibhit News: एमआरएफ सेंटर परिसर में कूड़े के ढेर में लगी आग

Tue, 11 Jun 2024 03:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a garbage dump in the MRF Center premises
पूरनपुर नगर पालिका के एमआरएफ सेंटर परिसर में जल रहे कूड़े के ढ़ेर । स्रोत- राहगीर
पूरनपुर। नगर पालिका के मुझा रोड स्थित एमआरएफ सेंटर परिसर में लगे कूड़े के ढेर में सोमवार को किसी ने फिर आग लगा दी। आग से कूड़े के ढेर घंटोंं जलते रहे। इससे आसपास के लोगों के अलावा मुझा रोड पर राहगीरों को धुएं के कारण काफी असुविधा हुई।
विज्ञापन


मुझा रोड पर नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर नगर पालिका का एमआरएफ सेंटर है। उद्घाटन के दो साल बाद भी अब तक मशीनें न लगने से इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। करीब दो साल से परिसर में कूड़े के ढेर लगाए जा रहे हैं। कूड़े के ढेर में अक्सर आग लगने से राहगीरों को काफी असुविधा होती है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह करीब 10 बजे किसी ने फिर कूड़े के ढेर मेंं आग लगा दी। इससे लोगों को असुविधा हुई। अन्नदाता किसान यूनियन के नेता बलजिंदर सिंह का आरोप है कि कूड़े के ढेर में कुछ लोग आग लगा जाते हैं। सोमवार को लगाई गई आग की जानकारी नगर पालिका के ईओ और हल्का लेखपाल को दी गई, लेकिन शाम चार बजे तक कोई आग बुझवाने के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed