फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fire broke out due to unknown reasons, 24 bigha wheat crop burnt to ashes

Pilibhit News: अज्ञात कारणों से लगी आग, 24 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Thu, 18 Apr 2024 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to unknown reasons, 24 bigha wheat crop burnt to ashes
अमरिया। अज्ञात कारणों से लगी आग से गांव पिंजरा वमनपुरी के छह किसानों की करीब 24 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर भी फायर ब्रिगेड की टीम समय से नहीं पहुंची। किसानों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे गांव पिंजरा वमनपुरी निवासी ममन्नूर के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पास पड़ोस के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग का पता लगते ही ग्रामीण एकत्र हो गए। खड़े गेहूं में ट्रैक्टरों से चारों ओर जोताई कर बमुश्किल आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

आग से ममन्नूर, शाकिर, फैयाज मंसूरी, हनीफ मलिक, बुंदन, गीत देवी व देवीदास की लगभग 24 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग बुझाते समय 18 वर्षीय जुबैर मामूली रूप से झुलस गया। हल्का लेखपाल नंदलाल ने मौका मुआयना कर आग से हुए नुकसान का आकलन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed