फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fire brigade, 11 animals burnt alive

पशुशाला में लगी आग, 11 पशु जलकर मरे 

Tue, 28 Mar 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 28 Mar 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Fire brigade, 11 animals burnt alive
पशुशाला में लगी आग, 11 पशु जलकर मरे
मच्छर भगाने के लिए सूखे पत्तों क ो जलाकर की गई धौनी से उठी चिंगारी अग्रिकांड क ा सबब बन गई। चिंगारी से पशुशाला में भीषण आग लग गई। जिसमें वहां बंधे 11 पशुओं की जलकर मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रुप से झुलस गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू किया। हादसे में करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान पीड़ित ने लगाया है। न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरी निवासी लालता प्रसाद खेती करते है। उनके मकान के बाहर पशुशाला बनी है। जिसमें करीब डेढ़ दर्जन पशु बंधे रहते हैं। सोमवार रात पशुशाला में मच्छरों से बचाव के लिए धुआं किया गया था। रात करीब साढ़े 11 बजे सुलग रहे कूड़ा-करकट से निकली चिंगारी से पशुशाला में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भीषण रुप ले लिया। आग की लपटें देख गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार व गांव के कई लोग जमा हो गए और दमकल विभाग को सूचना देकर आग बुझाने के प्रयास शुरु कर दिए। कुछ ही देर में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। किसान लालता प्रसाद ने बताया कि हादसे में पशुशाला में बंधे 11 पशुओं की मौत हो गई है। जिसमें दो गाय, पांच बकरी, दो बछड़े, दो बछिए हैं। देर रात हुए हादसे में गांव में हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed