{"_id":"600874748ebc3e333b6f1c52","slug":"fir-on-congress-district-president-pilibhit-news-bly434487846","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल से कनाडा में रह रहे युवक ने कैसे कर दी पूरनपुर आकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल से कनाडा में रह रहे युवक ने कैसे कर दी पूरनपुर आकर मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने से इनकार करने पर युवक की पिटाई के आरोप में घिरे कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने नामजदगी के साथ ही घटना पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एफआईआर में पुलिस ने एक ऐसे युवक को भी नामजद कर दिया है, जो छह साल से कनाडा में है और इन दिनों किसान आंदोलन के समर्थन में कनाडा में प्रदर्शन कर रहा है। इसके अलावा एक अन्य आरोपी के पहले से घायल होने की बात भी कही है। पुलिस को इसकी जानकारी देते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
थाना गजरौला क्षेत्र के पिंडरा उर्फ देवीपुरा गांव निवासी प्रजीत सिंह ने पूरनपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, सुख अमृतपाल सिंह सोनू, गांव प्रहलादपुर निवासी किरनपाल सिंह, गांव तपा मकरंदपुर निवासी अमरिंदर सिंह, एकता नगर निवासी करन सहोता को नामजद करते हुए 25 पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि 15 जनवरी को गांव हरसिंहपुर के एक बरात घर में पीड़ित को जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने से इनकार करने पर पीटा था, इससे पहले एक एफआईआर गजरौला थाने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी फेसबुक पर लाइव आकर गाली गलौज करने और धमकाने के आरोप में दर्ज कराई थी। दूसरे दिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने खुद पर दर्ज एफआईआर की कहानी को नामजदगी का हवाला देते हुए फर्जी करार दिया। उन्होंने बताया कि उनके साथ नामजद किया गया एक व्यक्ति छह साल से कनाडा में है। इस समय भी वह कृषि कानूनों के विरोध में कनाडा में प्रदर्शन कर चुका है। एक अन्य नामजद के पैर की हड्डी टूटी हुई है। उन्होंने पूरी तरह से एफआईआर को साजिशन बताया। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को भी दी है।
कोतवाल पूरनपुर एसके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अगर नामजद किया गया आरोपी कनाडा में होने का साक्ष्य देता है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की विवेचना करा रहे हैं।