फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fifty of the district in the village Solar water pumps take

जिले के पचास गांव में  लगेंगे सोलर वॉटर पंप

Fri, 29 Apr 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 29 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Fifty of the district in the village Solar water pumps take
खुशहाली। - फोटो : pilibhit, beureu
जल निगम की ओर से जिले के पचास गांव में सोलर वॉटर पंप लगाए जाएंगे और पांच-पांच हजार लीटर के टैंक बनाए जाएंगे। सोलर पंप और टैंकों से लोगों को नि:शुल्क पेयजल जल सप्लाई दी जाएगी। जल निगम बरेली के जेई एके समीर ने टीम के साथ शुक्रवार को ब्लाक के गांवों में सोलर पंप लगाने और टैंकों का निर्माण कराने के लिए स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सोलर वाटर पंप से पेयजल सप्लाई पर बिजली सप्लाई का इंतजार नहीं करना होगा। ब्लाक कार्यालय परिसर के अलावा क्षेत्र के गांव उदयकरनपुर, घुंघचाई, डगा, हरीपुर किशनपुर, सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज, प्रसादपुर, ढकिया केसरपुर, फुलहर, अभयपुर जमीमा जगतपुर, मैनाकोट, सुआबोझ, गुलड़िया भूपसिंह में सोलर पंप लगाया जाएगा। 
विज्ञापन

जेई एके समीर ने बताया कि प्रति पंप पर पांच लाख रुपये से अधिक का व्यय होगा। सोलर पंप में सोलर पैनल, पांच हजार लीटर क्षमता का टैंक, दो स्टैंड पोस्ट बनाएं जाएंगे। उन्होंने बताया कि सोलर पंपों से बगैर बिजली सप्लाई से टैंक में पानी भरेगा। अगर सोलर पैनल में खराबी होती है। तब पंप को हाथ से चलाने की भी सुविधा रहेगी। उन्होंने बताया कि ब्लाक कार्यालय परिसर में कार्यालय के उत्तर में आवासों के समीप सोलर पंप लगाया जाएगा। जेई ने बताया कि इसके अलावा बीसलपुर ब्लाक में दो, अमरिया में सात, ललौरीखेड़ा में सात, बरखेड़ा में पांच, बिलसंडा में छह, मरौरी में छह सोलर पंप लगाए जाएंगे। सर्वे टीम में उनके साथ पीलीभीत जल निगम के सुपरवाइजर गंगादीन समेत कई स्टाफ मौजूद रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed