फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fifty houses of moneylenders Gul electricity overnight

साहूकारा के पचास घरों में  रातभर गुल रही बिजली

Sun, 12 Jun 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 12 Jun 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Fifty houses of moneylenders Gul electricity overnight
प्रदर्शन - फोटो : pilibhit, beureu
लो वोल्टेज से परेशान साहूकारा के वाशिंदों के सामने शनिवार रात बिजली संकट गहरा गया। विद्युत पोल में अचानक आग लगने के बाद पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। करीब पचास घरों में रातभर बिजली गुल रही। विभागीय अधिकारी अंजान बने रहे और जनता परेशान होती रही। दूसरे दिन लोगों के सख्त होने पर बिजली विभाग ने सुध ली और सुधार कार्य शुरू कराया। 
विज्ञापन

वैसे तो पिछले कई दिनों से लो वोल्टेज और ट्रिपिंग से साहूकारा और आसपास के इलाके में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश पनप रहा था, लेकिन शनिवार रात यहां के लोगों के सामने बड़ी समस्या आ खड़ी हुई। मोतीराम चौराहा के पास लगे एक विद्युत पोल में अचानक लग गई। पहले चिंगारी निकलती रही और बाद में भीषण आग लग गई, जिससे विद्युत लाइनें जल गईं और बिजली ठप हो गई। आग की लपटें देख क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। कुछ मिनट बाद आग तो खुद ब खुद बुझ गई, लेकिन साहूकारा के पचास घरों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। विद्युत लाइनें जलने से सप्लाई ठप हो गई। इसकी सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों को दी गई। अफसरों को भी हादसे की जानकारी दी गई, लेकिन कोई पहुंचा ही नहीं। रात भर बिजली गायब रही। रविवार सुबह विभागीय अधिकारियों ने सुध ली और कर्मचारियों को सुधार के लिए मौके पर भेजा गया। एसडीओ टाउन दीपक नेगी ने बताया कि गर्मी या ओवरलोड के चलते आग लग सकती है। सुधार कार्य पूरा कर सप्लाई शुरू कराई जा रही है। हादसे के चलते करीब पचास घरों की सप्लाई बाधित रही है। 
विज्ञापन


रोजेदारों ने किया बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन
न्यूरिया। रमजान माह में हो रही अंधाधुंध बिजली कटौती से त्रस्त रोजेदारों ने टनकपुर हाइवे के समीप बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। रोजेदारों ने अघोषित बिजली कटौती को रोकने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग द्वारा न्यूरिया क्षेत्र में रात 12 बजे से सुबह सात बजे तक और दोपहर डेढ़ बजे से पांच बजे तक का बिजली सप्लाई देने का शेड्यूल निर्धारित किया गया है। बताते हैं कि निर्धारित शेडयूल से कहीं अधिक बिजली कटौती की जा रही है। इसको लेकर पूर्व में ही लोगों ने रमजान पर अधिक बिजली कटौती न करने की गुहार लगाई थी। उधर, रमजान में शेड्यूल से अधिक बिजली कटौती करने पर रविवार को रोजेदारों को गुस्सा फूट पड़ा। रोजेदारों ने टनकपुर हाइवे के समीप एकत्र होकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि रमजान से पहले ही लोगों ने अधिकारियों से निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक बिजली सप्लाई देने को कहा था। इसके बावजूद किसी ने नहीं सुनी। अंधाधुंध हो रही बिजली कटौती से रोजेदारों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने रोजेदारों की सहुलियत को देखते हुए अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में हाजी मोहम्मद इरफान खां, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद अशफाक, लतीफ अहमद आदि शामिल रहे।

ट्रांसफार्मर फुंकने से गुल हुई स्टेशन, ब्लाक रोड की बत्ती
एसडीओ (बिजली) कार्यालय के समीप रखा 630 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे स्टेशन रोड, ब्लाक रोड की बिजली सप्लाई ठप हो गई। ट्रांसफार्मर फुंकने पर जनरेटर संचालकों ने भी रेस्ट को लेकर शाम को जनरेटर बंद कर दिए। ठप बिजली और जनरेटर सप्लाई को लेकर भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं, दुकानदारों और रोजदारों को भारी असुविधा र्हुई।

एसडीओ कार्यालय के समीप रखे बिजली ट्रांसफार्मर के फुंकने से स्टेशन और ब्लाक रोड की बिजली ठप हो गई। रात से लगातार बिजली सप्लाई गुल होने पर रविवार की शाम को जनरेटर संचालकों ने भी रेस्ट का हवाला देकर अपने जनरेटर बंद कर दिए। भीषण गर्मी में बिजली और जनरेटर सप्लाई ठप होने से उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हुई। सप्लाई ठप होने पर कई दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए, जबकि कई दुकानदार हैंड फैन घुमाते देखे गए। ठप बिजली सप्लाई से रोजदारों को भी गर्मी में भारी असुविधा हुई। शनिवार देरशाम को फुंका ट्रांसफार्मर रविवार को शाम तक बदला नहीं गया था। एसडीओ (बिजली) सौरभ भारद्वाज ने बताया कि रविवार देरशाम तक फुंके ट्रांसफार्मर को बदला दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed