फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fierce fighting between two parties in Chidiya Daah village

Pilibhit News: चिड़िया दाह गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट

Fri, 19 Jul 2024 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Fierce fighting between two parties in Chidiya Daah village
- सुनगढ़ी पुलिस ने दर्ज की क्राॅस रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। गांव चिड़ियादाह में कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मौके पर जुटी भीड़ ने बमुश्किल बीच-बचाव कराया। सुनगढ़ी पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्राॅस रिपोर्ट दर्ज कर पांच लोगों को नामजद किया है।

सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव चिड़िया दाह निवासी मोहम्मद करीम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 16 जुलाई 2024 को सुबह साढ़े नौ बजे वह अपने मकान के दरवाजे पर बैठा था। आरोप है कि गांव का ही महफूज वहां आया और गाली-गलौज करने के बाद मारपीट करने लगा। जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि जैसे अपनी बहन को मारकर छह साल जेल काटकर आया हूं , अब तुझे मार दूंगा।
विज्ञापन

शोरशराबे पर वहां पहुंचे पड़ोस के लोगों ने बीच-बचाव कराया। महिला अंजुम आरा ने आरोप लगाया कि पति महफूज अंसारी मोहर्रम के लंगर में जाने के लिए दरवाजे पर खड़े थे। इस दौरान वहां अचानक गांव के अजीज, आरिफ, रफीक व तौफीक पहुंच गए और एक राय होकर गाली गलौज करने लगे। विरोध पर पति के साथ मारपीट की। बचने के लिए पति घर में घुस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसपर आरोपियों ने घर में घुसकर पति को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा। शोर करने पर कई लोग एकत्र हो गए। इसपर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडेय ने बताया कि क्राॅस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
--
गाली-गलौज के विरोध में किया जानलेवा हमला, चार घायल

पीलीभीत। गाली-गलौज का विरोध करने पर चार लोगों ने जान से मारने की नीयत से डंडों से हमला कर दिया। इससे एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देश नगर निवासी फिरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह मोहल्ला शेर मोहम्मद में कारोबार करता है। 17 जुलाई 2024 को वह जरूरी काम के चलते मोहल्ला शेर मोहम्मद से जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में मोहल्ले के ही मोहम्मद जीशान, रेहान, फुरकान व असलम के पुत्र ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

बीच बचाव करने पहुंचे फिरोज के भाई अमीर की पिटाई कर दी। आरोप है कि उसके भाई अमीर पर जान से मारने की नीयत हमला किया। झगड़े में उसके दूसरे भाई आदिल और बहन रेशमा के भी चोटें आईं। आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि पुलिस के पास गए तो हम लोग तुम्हें देख लेंगे।
कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed