फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Festival started with chanting of Ganpati Bappa Morya

Pilibhit News: गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ शुरू हुआ महोत्सव

Wed, 20 Sep 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 20 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Festival started with chanting of Ganpati Bappa Morya
पूरनपुर में निकाली गई गणेश शोभायात्रा । संवाद
पूरनपुर। महाराष्ट्र मित्र मंडल और सराफा व्यापारियों की ओर से गणेश चतुर्थी महोत्सव मंगलवार से शुरू हो गया। इस दौरान नगर में शोभायात्रा निकाली गई। नगर में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। 25 सितंबर को पूजन और आरती के बाद विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

सराफा बाजार से गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा सराफा बाजार, संजय गांधी मार्ग, बाजार रोड, कोतवाली के समीप से होती हुई स्टेशन रोड, माधोटांडा रोड होते हुए एक बरातघर में पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में भगवान गणेश की प्रतिमा के पीछे श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते और धार्मिक नारे लगाते चल रहे थे। समापन पर बरातघर में भूमि पूजन कर भगवान गणपति की स्थापना की गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, सराफा संघ केे अध्यक्ष संजय गुप्ता, आशीष रस्तोगी, अमोल मराठा, सतीश मराठा, गनेश मराठा आदि शामिल रहे। अमोल मराठा ने बताया कि 25 सितंबर तक प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम होंगे। दोपहर को विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed