फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fertile Mati 's illegal mining

बाजारघाट में उपजाऊ माटी का अवैध खनन

Wed, 25 Mar 2015 12:15 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 25 Mar 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fertile Mati 's illegal mining
नेपाल सीमा से सटे
विज्ञापन
हजारा थाना क्षेत्र के ग्राम बाजार घाट में पुलिस और राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से खेत की उपजाऊ मिट्टी का अवैध तरीके से बड़े पैमाने पर खनन किया जा रहा है।

बताया जाता है कि इंडो-नेपाल बार्डर पर सड़क निर्माण कार्य में मिट्टी पटान का ठेका लेने वाला ठेकेदार काफी कम पैसे में खेत मालिक की सहमति से यह खनन करा रहा है। राजस्व व पुलिस महकमा सब कुछ जान कर अंजान बना हुआ है।

क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि इंडो-नेपाल सीमा पर सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस सड़क के निर्माण कार्य में पहले तो बाहर से मिट्टी लाई जाती रही, लेकिन पिछले एक सप्ताह से संबंधित ठेकेदार सड़क से मात्र चंद किमी दूर स्थित बाजार घाट गांव के ग्रामीणों की बिना रायल्टी जमा किए औने-पौने दामों में उपजाऊ मिट्टी खरीद उसका खुदान कर भर कर ले जा रहे हैं।

खास बात यह है कि यह मिट्टी जिस स्थान से अवैध खनन कर उठाई जा रही है वह स्थान जल प्लावित रह चुका है साथ ही अभी भी उसके करीब से सुतिया नदी की एक धारा बहती है। इतना ही नहीं जमीन भूदान अभियान के तहत मिली थी अत: जमीन पर खेती तो की जा सकती है लेकिन जमीन या उसकी मिट्टी बेची नहीं जा सकती।

सूत्र बताते हैं कि संबंधित ठेकेदार किसानों से 25-30 हजार रुपये एकड़ लेकर उसमें दो फीट तक मिट्टी खुदाई कर ले जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक इसकी जानकारी राजस्व विभाग व पुलिस दोनों को है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
एडीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश
बाजारघाट में मिट्टी खनन की कोई रायल्टी जमा नहीं हुई है। बिना रायल्टी मिट्टी की हो रही खुदाई को तत्काल प्रभाव से रोकने व कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं। राजस्व कर्मियों और पुलिस की भूमिका की भी जांच कराई जाएगी।
- आलोक सिंह, एडीएम पीलीभीत
मिट्टी की रॉयल्टी का प्रावधान
यदि अपनी जमीन की मिट्टी का भी उपयोग करना है तो 10 ट्रॉली से अधिक की मिट्टी पर रॉयल्टी देनी होती है। इसके लिए प्रशासन से अनुमति भी लेनी होती है। मिट्टी बेचने की स्थिति में तो रॉयल्टी का अनिवार्य रूप से भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed