फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Female news in district.

Pilibhit News: लखपति दीदियां बनकर ग्रामीण महिलाएं रच रहीं आत्मनिर्भरता की कहानी

Mon, 29 Dec 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 29 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Female news in district.
प्रेमिला
न्यूरिया (पीलीभीत)। ग्रामीण अंचलों में स्वयं सहायता और संकुल समूहों से जुड़कर महिलाएं आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही हैं।
विज्ञापन

सीमित संसाधन, सामान्य शिक्षा और घरेलू जिम्मेदारियों के बीच मेहनत, कौशल और सही मार्गदर्शन के सहारे ये महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक रीढ़ बन रही हैं बल्कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी जमीनी स्तर पर मजबूती दे रही हैं। ब्लॉक मरौरी क्षेत्र की कई महिलाएं लखपति दीदी बनकर अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं।
ब्लॉक मरौरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत टाह पौटा निवासी प्रीति वर्मा पत्नी कमल किशोर 12वीं पास हैं। प्रीति ने बैग निर्माण और कैंटीन संचालन को आजीविका का माध्यम बनाया। भूमि प्रेरणा स्वयं सहायता समूह, जागृति संकुल स्तरीय समिति और बालाजी ग्राम संगठन से जुड़कर उन्होंने निरंतर प्रगति की और आज एक सशक्त महिला उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना ली है।
विज्ञापन

इसी तरह न्यूरिया कॉलोनी निवासी पिंकी विश्वास पत्नी नित्यानंद विश्वास ने पार्लर और टेलरिंग व्यवसाय को अपनाकर आत्मनिर्भरता की राह चुनी। 12वीं पास पिंकी राधे-राधे प्रेरणा स्वयं सहायता समूह, जागृति प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति और पहचान प्रेरणा ग्राम संगठन से जुड़ी हैं। आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ-साथ वे अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंडरी की मीना कुमारी परास्नातक तक शिक्षित हैं। उन्होंने झाड़ू उद्योग को आजीविका का साधन बनाया। माता सरस्वती प्रेरणा स्वयं सहायता समूह, हौसला महिला संकुल स्तरीय समिति और ग्राम संगठन से जुड़कर वे अपने उत्पादों को स्थानीय बाजार तक पहुंचा रही हैं और अच्छी आमदनी अर्जित कर रही हैं।
वहीं ग्राम पंचायत विथरा की अलका चौहान पत्नी संजीव चौहान, 12 वीं पास हैं और विद्युत सखी के रूप में कार्यरत हैं। वे भागीरथी प्रेरणा स्वयं सहायता समूह, जागृति प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति और सूरज ग्राम संगठन से जुड़कर ग्रामीणों को विद्युत सेवाओं के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ अपनी आय भी बढ़ा रही हैं। इसी तरह का नाम ब्लॉक मरौरी की प्रमिला मिस्त्री का भी है। उन्होंने संकुल समूह से जुड़कर मछली पालन को अपनाया और लखपति दीदी बनने का सपना साकार किया। न्यूरिया क्षेत्र की गुप्ता कॉलोनी निवासी 12वीं पास प्रमिला मिस्त्री के लिए पहले सीमित आय में परिवार का भरण-पोषण करना चुनौतीपूर्ण था।

संकुल समूह से जुड़ने के बाद उन्हें प्रशिक्षण, आर्थिक सहयोग और आत्मविश्वास मिला। वर्ष 2019 में मछली पालन शुरू कर उन्होंने निरंतर मेहनत के बल पर अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि की। आज प्रमिला आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

प्रेमिला

प्रेमिला

प्रेमिला

प्रेमिला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed