फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Father sells chaat by chaining his son's feet

Pilibhit News: बेटे के पैरों में जंजीर बांधकर चाट बिकवाता है पिता

Sun, 30 Jul 2023 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 30 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Father sells chaat by chaining his son's feet
पूरनपुर। चाट विक्रेता ने अपने नाबालिग पुत्र के पैरों को जंजीर से बांधकर ठेले पर चाट बेचने के लिए खड़ा कर दिया। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन

गांव कसगंजा निवासी चाट विक्रेता ने अपने 13 वर्षीय पुत्र के पैरों को जंजीर से बांधकर ताला लगा दिया और चाट बेचने के लिए उसे ठेले पर खड़ा कर दिया। बताते हैं कि चाट विक्रेता अक्सर बेटे को जंजीर से बांधकर ठेले पर खड़ा करके घर चला जाता है। रविवार को किसी लोगों ने किशोर के पैरों को जंजीर से बंधा देखकर वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। चाइल्ड हेल्प लाइन के सदस्य निर्भान सिंह ने बताया कि अगर कोई किशोर शैतान है। घरराक काम नहीं करता है, तब भी उसे जंजीर से नहीं बांधा जा सकता है। मामले में किशोर के पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, घुंघचाई एसओ मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि गांव निवासी नन्हे के एक बेटा और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। पूछताछ में नन्हे ने बताया कि बेटा चाट बिक्री के रुपये से जुआ खेलने चला जाता है। उसकी इस लत को छुड़ाने के लिए ही वह उसके पैरोंं को जंजीर से बांध देते हैं। उन्होंने बताया कि मामला पिता-पुत्र के बीच का है फिर भी गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed