फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fashion students showed talent show talent

फैशन टैलेंट शो में छात्राओं ने दिखाया हुनर

Sat, 04 Feb 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 04 Feb 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Fashion students showed talent show talent
फैशन टैलेंट शो में छात्राओं ने दिखाया हुनर
जेएमबी इंस्टीट्यूट में हुए फैशन टैलेंट शो व टेक्सटाइल प्रदर्शनी में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें कृतांजली फैशन क्वीन चुनी गई। इंस्टीट्यूट में शनिवार को होम साइंस विभाग की ओर से हुए कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी सभाराज की पत्नी रश्मिराज, रितु सैनी व अनू द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। फैशन टैलेंट शो में होम साइंस की छात्राओं ने फॉर्मेल ड्रेस, रेड कार्पेट गाउन, ऑफीशियल ड्रेस, कॉकटेल गाउन, डिजायर ड्रेस, ट्रेडीशनल ड्रेस, वैडिंग ड्रेस आदि ड्रेसिंग स्टाइल में ग्रुप वाइज भाग लिया। इसमें बेस्ट फार्मल ड्रेस में कृतांजली, बेस्ट रेड कार्पेट गाउन में सीमा चौधरी, बेस्ट ऑफीशियल ड्रेस में समरीन, बेस्ट कॉकटेल गाउन में मोनिका पटेल, बेस्ट डिजायनर डे्रस मे सारिया खातून, बेस्ट ड्रेडीशनल ड्रेस में कविता गंगवार, बेस्ट पार्टी ड्रेस में श्रुति, बेस्ट वैडिंग ड्रेस राखी प्रजापति के लिए पुरस्कृत किया गया। कृतांजली को फैशन क्वीन के ताज से नवाजा गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने टैक्सटाइल प्रदर्शनी में छात्राओं द्वारा किए गए सैशनल कार्य की जमकर सराहना की। इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक अंचल गुप्ता ने प्रतिभागियों को कड़ी मेहनत व लगन से बेहतर मुकाम हासिल करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. आरएस मिश्रा, डॉ. उदिता, श्वेता गुप्ता, डॉ. तृप्ति, डॉ. ज्योति, शुभी अग्रवाल, सौम्या सिंह, अनीता गंगवार, प्रियंका मौर्य, शुभांगी, अंजली, सुरभि, शीतल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed