{"_id":"687bea8d652e0ffd5b071a57","slug":"farmers-waited-for-hours-to-get-fertilizer-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-140033-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खाद लेने के लिए किसानों ने किया घंटों इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खाद लेने के लिए किसानों ने किया घंटों इंतजार
Sun, 20 Jul 2025 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
दिलावरपुर में खाद लेने के लिए लगी भीड। संवाद
घुंघचाई। क्षेत्र में यूरिया के लिए मारामारी मच रही है। शनिवार को दिलावरपुर की साधन सहकारी समिति में खाद पहुंचते ही किसानों की भीड़ लग गई। किसानों को चार-चार घंटे लाइन में लगने के बाद खाद मिल सकी।
इन दिनों यूरिया खाद को लेकर किसान परेशान हैं। समितियों पर खाद न मिलने से किसान निजी दुकानों से खाद लेनी पड़ रही है। थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर की साधन सहकारी समिति से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसान जुड़े हुए हैं। शनिवार को समिति पर खाद पहुंची। सूचना मिलते ही सुबह से ही किसानों का जमावड़ा लग गया। कड़ी धूप में किसान खाद पाने के लिए जुटे रहे। काफी देर बाद समिति पर किसानों की लाइन लगवा कर खाद का वितरण शुरू किया गया। देर शाम तक खाद का वितरण जारी रहा। इस दौरान किसानों को एक आधार कार्ड पर दो बोरी खाद दी गई। इसको लेकर किसानों में रोष देखा गया। कई किसानों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिली,जिससे किसान वापस लौट गए। कार्यवाहक सचिव मुनीश दीक्षित ने बताया कि यूरिया आई थी। लाइन लगाकर किसानों को खाद वितरित की गई। संवाद