{"_id":"0002a1bf654d5a2988114937b331065e","slug":"farmers-sdm-office-on-the-display-memorandum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, ज्ञापन दिया
Purnpur
Updated Tue, 25 Aug 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल किनारे के गांव खिरकिया बरगदिया, ढक्का चाट के किसानों ने जंगली जानवरों द्वारा खेतों में पहुंचकर फसलें नुकसान करने के विरोध मेें एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर जंगली जानवरों के जंगल से बाहर निकलने पर रोक लगवाने, बाढ़ से बचाव को ठोकरें निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
ढक्का चाट के किसान विवेक सिंह चौहान के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे किसानों ने जंगली जानवरों के खेतों में पहुंचकर फसलें नुकसान करने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि खेतों की रखवाली करने के बाद भी अधिक संख्या में जंगली पशु फसलों को चौपट कर रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद वन विभाग के अफसर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने समस्या को लेकर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में जंगल किनारे चौड़ी खाई खुदवाकर और कटीले तार लगवाकर जंगली पशुओं को खेतों मेें आने से रोकने की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञापन में शारदा नदी के इस पार के गांव ढक्काचाट, चंदिया हजारा, खिरकिया बरगदिया आदि को बाढ़ से बचाने को बचाने को ठोकरों का निर्माण कराने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में विवेक सिंह, लल्लन प्रसाद, दिलबाग सिंह, बलवीर सिंह, रमेश कुमार, अनिल कुमार, मदन लल, सुरेंद्र, परमजीत सिंह, सरनजीत सिंह, सतेंद्र यादव, रामआसरे आदि थे।
विज्ञापन