{"_id":"6328bdd9bc7f0b2c8522d4c4","slug":"farmers-ran-away-after-seeing-a-leopard-in-the-field-pilibhit-news-bly4981167173","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: आबादी के पास तेंदुआ की मौजूदगी से सहमे किसान, पिछले तीन दिनों से लोगों की उड़ी रातों की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: आबादी के पास तेंदुआ की मौजूदगी से सहमे किसान, पिछले तीन दिनों से लोगों की उड़ी रातों की नींद
Tue, 20 Sep 2022 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:37 AM IST
सार
माला जंगल से बाहर गांव डूडा में पिछले तीन दिन से तेंदुआ की चहलकदमी बनी हुई है। सोमवार को खेतों की ओर पहुंचे किसानों की तेंदुआ पर नजर पड़ी तो भगदड़ मच गई थी।
विज्ञापन
तेंदुआ की सूचना पर पहुंचे वनकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र के माला जंगल से बाहर गांव डूडा में पिछले तीन दिन से तेंदुआ की चहलकदमी बनी हुई है। सोमवार को खेतों की ओर पहुंचे किसानों की तेंदुआ पर नजर पड़ी तो भगदड़ मच गई। शोर मचाने पर तेंदुआ झाड़ियों के रास्ते आगे निकल गया। वनकर्मियों ने पगचिह्न ट्रेस कर निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
माला रेंज के जंगल सीमा से करीब एक किलोमीटर बाहर गांव डूडा बसा हुआ है। गांव की सीमा में वन्यजीवों की चहलकदमी बनी रहती है। तीन दिन पूर्व से चहलकदमी कर रहे तेंदुआ ने शनिवार को गाय पर हमला कर घायल कर दिया था। खेतों में तेंदुए की चहलकदमी के बाद किसान भयभीत हैं। उनका कहना है कि हमले की आशंका बढ़ रही है। रेंजर कपिल कुमार ने बताया कि दो दिन पुराने पगचिह्न मिले हैं।
विज्ञापन