फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers protested by blocking the road for the second day as well

Pilibhit News: किसानों ने दूसरे दिन भी जाम लगाकर किया प्रदर्शन

Sat, 11 Nov 2023 11:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested by blocking the road for the second day as well
घुंघचाई क्षेत्र में बंडा हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते किसान । स्रोत -- प्रदर्शनकारी
पूरनपुर। केशवपुर में मकसूदापुर चीनी मिल का गन्ना खरीद केंद्र लगाया जा रहा है। इसके विरोध में दूसरे दिन फिर किसानों ने बंडा हाईवे पर गन्ने से भरे वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ाकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार हबीबउर रहमान अंसारी ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की। बाद में पहुंचे डीसीओ ने उनकी समस्या को शासन स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया। लगाए जा रहे गन्ना खरीद केंद्र का काम रुकवा दिया। तब कहीं आक्रोशित किसान शांत हुए और जाम खोला।
विज्ञापन

गांव केशवपुर में करीब पांच साल से पीलीभीत की एलएच चीनी मिल गन्ना खरीद कर रही है। इस बार भी एलएल चीनी मिल ने गन्ना खरीद केंद्र लगाकर गन्ना की खरीद शुरू की। सुरक्षण प्रस्ताव में केशवपुर का गन्ना खरीद केंद्र एलएच चीनी मिल से हटाकर मकसूदापुर चीनी मिल को कर दिया गया। इसकी जानकारी पर किसानों ने शुक्रवार को बंडा हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंचे डीसीओ को किसानों ने ज्ञापन देकर मकसूदापुर चीनी मिल को गन्ना बिक्री न करने और एलएच चीनी मिल से ही क्षेत्र का गन्ना खरीद कराने की मांग की।
विज्ञापन

डीसीओ ने किसानों को उनकी समस्या को उच्च अफसरों को अवगत कराने का आश्वासन दिया। शुक्रवार रात को गांव के समीप मकसूदापुर चीनी मिल की ओर से गन्ना खरीद केंद्र लगाना शुरू किया गया। इसके विरोध में शनिवार को फिर किसानों ने बंडा हाईवे पर गांव केशवपुर के समीप जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार हबीबउर रहमान अंसारी ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की। बाद में जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम ने किसानों को उनकी समस्या उच्च अफसरों को बताने और शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस पर किसानों ने जाम खोल दिया। जाम लगाकर प्रदर्शन करने वालों में उदयवीर सिंह, तिलक सिंह, द्वारिका सिंह, रामपाल सिंह, कृपा शंकर, बर्दी प्रसाद, पुत्तूलाल, कंधई सिंह, सोमपाल, प्रगट सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed