फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers have been protesting administration

किसानों ने किया मिल प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन

Sun, 25 Dec 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 25 Dec 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
धीमी गति से पर्चियां जारी करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय किसानों ने लुहिचा क्रय केंद्र पर रविवार को चीनी मिल प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया। क्षेत्र के किसान रविवार को लुहिचा गन्ना क्रय केंद्र पर जमा हुए और धीमी गति से पर्चियां निर्गत करने का आरोप लगाते हुए डालमियां शुगर मिल निगोही के अधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। आरोप था कि अधिकारियों की अनदेखी के चलते किसानों की गन्ने की पर्चियां काफी धीमी गति से जारी की जा रहीं हैं, जिससे किसानों का खेतों में खड़ा गन्ना सूख रहा है। किसानों ने यह ऐलान भी कर दिया कि यदि एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे धरना शुरू कर देंगे। सीताराम, रामस्वरूप, बेंचे लाल, रामलाल, अनिल, प्रकाश, रामभरोसे, केदारनाथ, रामभजन, बाबूराम, कृपाराम, जोधेलाल और मगरे लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed