फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers get angry when bid for wheat crop is not accepted, ruckus in the market

Pilibhit News: गेहूं की फसल की बोली नहीं लगी तो भड़के किसान, मंडी में हंगामा

Tue, 16 Apr 2024 04:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers get angry when bid for wheat crop is not accepted, ruckus in the market
मंडी समिति में वार्ता करते सिटी मजिस्ट्रेट व मौजूद अन्य अ​धिकारी । स्रोत - आढ़ती
पीलीभीत। प्रशासन सरकारी केंद्रों के गेहूं खरीद लक्ष्य को पूरा करने में जुटा है। इसके लिए व्यापारियों और किसानों पर दबाव भी बनाया जा रहा है। मंडी में अधिक भाव मिलने पर किसान व्यापारियों को ही गेहूं दे रहा है। सोमवार को जब मंडी में गेहूं आया तो व्यापारियों ने नीलामी में भाग नहीं लिया। इस पर किसान हंगामा करने लगे। सूचना पर अधिकारी पहुंचे और वार्ता कर मामले को शांत करवाया। बाद में व्यापारियों से बात कर नीलामी प्रक्रिया शुरू कराई गई।
विज्ञापन

अधिकारी, मंडी में आने वाले गेहूं को हर हाल में सरकारी केंद्रों पर बिक्री करने पर जोर दे रहे है। वहीं किसानों को अच्छा भाव दिलाने के लिए नीलामी के भी आदेश हैं। इसी क्रम में खरीद की जा रही है। सोमवार को जब किसान अपना गेहूं लेकर मंडी पहुंचे तो वहां पर नीलामी प्रक्रिया नहीं हो पाई।
विज्ञापन

इस पर किसानों ने व्यापारियों से गेहूं लेने की बात कही। व्यापारियों ने गेहूं केंद्र पर ले जाने कहा और खरीदने से मना कर दिया। इसके बाद किसान उग्र हो गए और हंगामा करने लगे। किसानों का कहना था कि जब वह व्यापारियों से लेनदेन करते हैं तो गेहूं भी उनको देंगे। मंडी में हंगामे की जानकारी पर सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, डिप्टी आरएमओ वीके शुक्ला भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने व्यापारी और किसानों से बात कर मामले को शांत कराया। इसके बाद व्यापारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में सभी की समस्याएं सुनीं। तय किया गया कि वे लोग नीलामी में शामिल होंगे। अधिक गेहूं होने पर केंद्र पर बिक्री कराएंगे। इसके बाद मामला शांत हो गया। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि व्यापारी नीलामी प्रक्रिया में भाग नहीं ले रहे थे। इसी को लेकर मामला गर्माया था। वार्ता के बाद नीलामी की प्रक्रिया में व्यापारी शामिल हो गए है। अब कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed