फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer injured in bull attack dies during treatment

Pilibhit News: सांड़ के हमले में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

Thu, 06 Jul 2023 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 06 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Farmer injured in bull attack dies during treatment
पीलीभीत। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव का रहने वाला किसान अपने खेत पर जा रहा था। इसी दौरान आवारा सांड़ ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव पंडरी खमरिया के रहने वाले नन्नू लाल 24 जून को अपने खेत पर धान की पौध में पानी देने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में छुट्टा सांड़ ने हमलाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने उन्हें सीएचसी बरखेड़ा में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिवार वाले अधेड का शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे थे। इसी दौरान मंगलवार की शाम तीन बजे उसने दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम को भेेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed