फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer carrying paddy attacked, tractor and bike vandalized

Pilibhit News: धान लेकर जा रहे किसान पर हमला, ट्रैक्टर और बाइक तोड़ी

Thu, 16 Oct 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 16 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Farmer carrying paddy attacked, tractor and bike vandalized
पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र में धान लेकर मंडी जा रहे एक किसान पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। मारपीट के साथ आरोपियों ने किसान के ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और नल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने किसान के घर पर ईंटें फेंककर भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम पुरवाभूड़ा निवासी उमेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 14 अक्तूबर की सुबह करीब छह बजे वह अपने ट्रैक्टर-ट्राॅली में धान भरकर मंडी जा रहे थे। रास्ते में उसके पड़ोसी हेमराज, देवकुमार और मुकेश ने उसे रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने उसे पकड़कर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से पीटने लगे।
विज्ञापन

पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे तो आरोपियों ने उसके ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और नल को तोड़ डाला। थाना प्रभारी गायत्री यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed